प्लेसमेंट एजेंसी संचालक ने नौकरी दिलाकर की घिनौनी हरकत

नोएडा। झारखण्ड से युवती को नौकरी दिलाने के लिए दिल्ली में लेकर आये एक प्लेसमेंट एजेंसी संचालक ने युवती के साथ जबरन बलात्कार किया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया थाना सेक्टर-24 में एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि मोरना गांव में 11 तारीख की रात को एक शख्स ने उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी एक प्लेसमेंट एजेंसी चलाता है। वह झारखण्ड से युवतियों को लाकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में घरों में काम करने के लिए नौकरी पर लगाता है। आरोपी , युवती को झारखण्ड से लेकर आया था तथा उसे दिल्ली के आनंद विहार के एक घर में नौकरी पर रखवाया था।

10 सितंबर को आदिवासी लोगों का कोई त्यौहार था। दिल्ली में इस त्यौहार का आयोजन हुआ था। वहां से त्यौहार मनाकर युवती अपनी अन्य सहेलियों के साथ मोरना स्थित प्लेसमेंट एजेंसी के आॅफिस में आयी। वहां पर आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

यह भी देखे:-

एसटीएफ के हत्थे चढ़ा पेट्रोल-डीजल मिलावट का बड़ा गिरोह, 8,000 लीटर नकली तेल समेत 5 गिरफ्तार
ई रिक्शा लूट कर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने घेरा और फिर ....
प्लाट विवाद में फायरिंग में मारे गए युवक की हुई पहचान
नशा के सौदागरों नाइजीरियाई को कोर्ट ने सुनाई कठोर कारावास
46 गुण्डे जिला बदर, डीएम ने माॅगी जनता से फीडबैक
मुठभेड़ के बाद तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार
किडनी  ट्रांसप्लांट मामले में वांटेड दो बांग्लादेश गिरफ्तार 
गौतमबुद्ध नगर के तीन थानों को मिली ISO सर्टिफिकेशन की बड़ी उपलब्धि
सवा दो साल बाद हुआ खुलासा, पति की हत्यारिन निकली पत्नी
हाईटेक शराब तस्कर लग्जरी कार में करता था तस्करी, गिरफ्तार
मारा गया कच्छा बनियान गिरोह का सरगना डकैत , यूपी एसटीएफ नोएडा ने किया ढेर
बहनोई की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले दंपति को उम्रकैद
जॉब के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 5 साइबर ठग गिरफ्तार
सेक्टर जू में चोरों ने मचाया तांडव, कई घरों के ताले टूटे
मीडिया कर्मी को साइबर अपराधियों ने बनाया अपना शिकार
रेकी कर चोरी करने वाले दो इनामी गिरफ्तार