बेख़ौफ़ बदमाशों ने डेरी संचालक और महिला से लूटा पर्स
नोएडा। थाना फेस-3 क्षेत्र के पर्थला गांव के रहने वाले एक डेरी संचालक से आज सुबह को बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे का बट मारकर सोने की चेन लूट लिया। वहीं थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के सेक्टर-46 के पास से बदमाशों ने एक महिला का पर्स लूट लिया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पर्थला गांव के रहने वाले सुंदर यादव आज सुबह को अपने घर से मार्निग वाक पर निकले थे। तभी बाइक पर सवार होकर आये बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन लूट ली। सुंदर ने बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने उसके सर पर तमंचे की बट से हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के सेक्टर-46 के पास से बाइक सवार बदमाशों ने सुधा कश्यप से उनका पर्स छीन लिया। पर्स में 70325 रूपए नगद व अन्य कीमती सामान रखा था।