फ्लू जैसी हो जाएगी कोरोना की बीमारी, हर साल लोगों को लेनी पड़ सकती है वैक्सीन

मुंबई, एएनआइ।   इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) में डिवीजन ऑफ ऐपिडेमियोलॉजी और कम्युनिकेबल डिसीज के प्रमुख समीरन पांडा ने कहा है कि कुछ समय के बाद कोरोना वायरस एंडेमिक स्टेज पर पहुंच जाएगा। इसका मतलब हुआ कि यह हमेशा एक निश्चित आबादी या क्षेत्र में मौजूद रहेगा लेकिन ये सामान्य बुखार जैसा हो जाएगा। उन्होंने साथ ही कहा है कि वायरस का रूप बदलना(म्यूटेशन) एक सामान्य बात है और इसमें घबराने की कोई जरूरत नहीं है। इससे बचने के लिए हर साल कोरोना वैक्सीन लेने की जरूरत पड़ सकती है।

क्या होता है एंडेमिक ?

सेंटर्स फॉर डिसीज प्रिवेंशन एंड कंट्रोल (CDC) के मुताबिक, किसी भौगोलिक क्षेत्र के भीतर एक आबादी में किसी बीमारी या संक्रामक वायरस की मौजूदगी या प्रसार को एंडेमिक कहते हैं। जब ये कभी वायुमंडल से कभी खत्म ना हो लेकिन ये सामान्य स्थिति में मौजूद रहे।

 इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के विशेषज्ञ समीरन पांडा ने कहा कि इन्फ्लुएंजा, जिसे आमतौर पर फ्लू के रूप में जाना जाता है, 100 साल पहले एक महामारी थी लेकिन आज यह सामान्य बीमारी है। इसी तरह COVID-19 के मामले में हम उम्मीद करते हैं कि यह महामारी होने की अपनी वर्तमान स्थिति से धीरे-धीरे एंडेमिक हो जाएगा। हम फिलहाल सिर्फ बुजुर्गों को हर साल कोरोना वैक्सीन लेने की सलाह देते हैं। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे कोरोना वायरस म्यूटेशन करता जाता है हम वैक्सीन में मामूली बदलाव करते रहते हैं। इसलिए, घबराने की जरूरत नहीं है।

पांडा ने बताया कि कोरोना के खिलाफ वैक्सीन संक्रमण से नहीं बचाती, लेकिन बीमारी को गंभीर नहीं होने देती। उन्होंने कहा कि ICMR में हुए प्रयोगों में यह साबित हुआ है कि फिलहाल भारत में मौजूद टीके नए कोरोना वेरिएंट के खिलाफ भी प्रभावी हैं। हालांकि, अलग-अलग वैरिएंट पर इनका अलग-अलग असर दिख सकता है।

इस दौरान उन्होंने शिशुओं को स्तनपान कराने वाली माताओं को वैक्सीन लेने की सलाह दी है। पांडा ने कहा कि वैक्सीन के बाद मां में विकसित हुईं एंटीबॉडीज स्तनपान के दौरान बच्चे तक पहुंचती हैं। साथ ही ये बच्चे के लिए काफी मददगार हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि टीके सभी के लिए बिल्कुल सुरक्षित हैं, जिनमें अस्थमा, धूल एलर्जी, परागकणों की एलर्जी जैसी सामान्य एलर्जी वाले लोग शामिल हैं।

यह भी देखे:-

आईईसी कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में स्नातक दिवस–2026 का भव्य आयोजन, छात्रों को मिली डिग्रियां और पदक
खुद के फ्लैट में रहने का ख्वाब देख रहे 1300 और खरीदारों के लिए राहत की खबर
किसानों ने किया सालारपुर बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन किया
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को एम्स से मिली छुट्टी, कोरोना संक्रमित होने के बाद 19 अप्रैल को हुए थे भर्ती
चिन मुद्रा: पाचन और ऊर्जा के लिए एक अद्भुत योग अभ्यास - योग गुरु ऋषि वशिष्ठ से जानें
पैरोल पर जेल से बाहर आया और फिर करने लगा वारदात
ब्रेकिंग ग्रेटर नोएडा ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर सुबह तड़के कुर्सियों टेम्पो में अज्ञात वाहन ने मारी ...
के-पॉप स्टार अउरा परफॉर्मेंस देख झूमे स्टूडेंट्स, शारदा यूनिवर्सिटी में के-पॉप स्टार अउरा का लाइव क...
लूट की झूठी सूचना देने वाला डेढ़ लाख रुपए के साथ गिरफ्तार
कोविड-19 के संक्रमण को जनपद में फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग एक्टिव
नवंबर में होने वाली NDA प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकेंगी महिला उम्मीदवार : सुप्रीम कोर्ट
Godzilla Vs Kong: ओपनिंग वीक में 40 करोड़ की धमाकेदार कमाई, पहली तिमाही की सबसे सफल फ़िल्म
चुनावी एलान: प्रधानमंत्री अन्नदाता को जल्द दे सकते हैं नया तोहफा, किसान संगठनों के आगे नहीं झुकेगी स...
कोरोना आंकड़ों में भी बाजीगरी कर रही है मोदी सरकार, प्रियंका ने फिर साधा केंद्र पर निशाना
बड़ी राहत: यदि परिवार में कोई कोरोना संक्रमित है तो 15 दिन की मिलेगी 'स्‍पेशल लीव'
जलभराव के स्थायी समाधान के लिए सड़क पर उतरे ग्रेनो के सीईओ