UP Board Result 2021: अगले सप्ताह आएंगे 10वीं 12वीं के नतीजे, इस पैटर्न से दिए जा रहे नंबर

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपीएमएसपी की ओर से 10वीं और 12वीं बोर्ड कक्षाओं के नतीजे अगले सप्ताह तक जारी किए जाने की पूरी संभावना है। कोविड-19 महामारी के कारण इस साल माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से सत्र 2020-2021 के लिए यूपी बोर्ड की मूल्याकंन प्रक्रिया में बदलाव और रिजल्ट की प्रक्रिया में कुछ नवाचार भी किए गए हैं। इनसे 10वीं कक्षा के करीब 30 लाख और कक्षा 12वीं के करीब 26 लाख छात्र लाभान्वित होंगे।

 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से इस साल यूपी बोर्ड के तहत होने वाली हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। वह भी तब जब देश-दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल शिक्षा बोर्ड अपनी स्थापना के शताब्दी वर्ष के दौर में चल रहा हो। इस बार यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा में कुल 56 लाख से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। हालांकि, कोरोना महामारी के कारण परीक्षाओं का आयोजन न हो सका। ऐसे में विद्यार्थियों को नुकसान से बचाने के लिए एक विशेष मूल्यांकन योजना बनाई गई है।

 

इस पैटर्न से दिए जा रहे हैं 12वीं कक्षा में नंबर
यूपी बोर्ड की मूल्यांकन योजना 20 जून को घोषित कर दी गई थी। इसके तहत कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन के लिए हाईस्कूल यानी 10वीं कक्षा, 11वीं कक्षा और 12वीं के अंक जोड़े जाएंगे। इस योजना के अनुसार, हाईस्कूल परीक्षा में प्राप्तांक के 50 फीसदी, कक्षा 11 के वार्षिक/अद्धवार्षिक परीक्षा के 40 फीसदी, तथा कक्षा 12वीं में हुई प्री-बोर्ड परीक्षाओं के प्राप्तांकों के आधार पर 10 फीसदी अंक जोड़े जाएंगे।

10वीं कक्षा के छात्रों का ऐसे हो रहा मूल्यांकन
यूपीएमएसपी की ओर से तैयार मूल्यांकन योजना के अनुसार, हाईस्कूल यानी कक्षा 10वीं बोर्ड की लिखित परीक्षा का परीक्षाफल नौवीं कक्षा के प्राप्तांकों से 50 फीसदी, कक्षा 10वीं के प्री – बोर्ड के प्राप्तांकों से 50 फीसदी अंक जोड़कर निर्धारित किया जाएगा। बता दें कि हाई स्कूल और इंटरमीडिए बोर्ड परीक्षा परिणाम का फॉर्मूला तय करने के लिए यूपी बोर्ड की अतिरिक्त मुख्य सचिव आराधना शुक्ला की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई थी। कमेटी को 3910 सुझाव मिले थे।

 

यह भी देखे:-

अंतिम चरण के चुनाव में आयोग के सामने होंगी कई बड़ी चुनौतियां, कोरोना से बिगड़ते हालात के बीच पड़ेंगे...
पैरा ओलम्पियन डीएम सुहास एल वाई को ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब की टीम ने दी बधाई 
एकेटीयू की काउंसलिंग प्रक्रिया फिर से शुरू, संस्थानों की संबद्धता को लेकर कोर्ट की अनुमति मिलने के ब...
पैसेंजर लिफ्ट के दर्दनाक हादसे के बाद मौके  पर  पहुंची एनबीबीसी की टीम, घटनास्थल का किया निरिक्षण 
एनटीपीसी की ओर से जारी स्पष्टीकरण : आत्मदाह करने की कोशिश वाली घटना से एनटीपीसी लिमिटेड का कोई संबंध...
इंटर की टॉपर मेधावी छात्रा अंजली को किया सम्मानित
ग्रेटर नोएडा : दादरी गांव में इस्कान मंदिर मनाएगा "श्री कृष्ण जन्माष्टमी, संकीर्तन का होगा आयोजन
प्रभु की रसोई लगातार जनता को भोजन करवा रही है
Grenowest Ramleela: रावण दहन देखने उमड़ी हज़ारों की भीड़, रावण-कुम्भकर्ण और मेघनाद के पुतलों का हुआ दहन
श्री धार्मिक रामलीला सेक्टर पाई : शिव धनुष तोड़ सिया के हुए राम
पुलिस चेकिंग के दौरान लाखों कैश जब्त, चुनाव के दौरान खपाने की आशंका 
तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम फेमिना कार्यक्रम में महिलाओं में दिखा आत्मविश्वास
ईएमसीटी (इथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट ) द्वारा संचालित ज्ञानशाला में शिक्षक दिवस धूम धाम से मनाया गया
योगी आदित्यनाथ बोले- मेरी कोई राष्ट्रीय महत्वाकांक्षा नहीं, समझिए बयान के मायने
डॉ. मयंक अग्रवाल बने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के मेरठ जिला अध्यक्ष
काले हिरण से गुलजार रहने वाला वेटलैंड अब वीरान