अब ‘जीका वायरस’ ने बढ़ाई चिंता, केरल में सामने आया पहला मामला, संक्रमित की कोई ट्रेवल ह‍िस्‍ट्री नहीं

एक तरफ जहां कोविड महामारी से देश में हालात गंभीर हैं। वहीं अब केरल में जीका वायरस का पहला मामला सामने आया है। मच्छर के काटने से होने वाली बीमारी से 24 साल की एक गर्भवती महिला संक्रमित मिली है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

बताया गया है क‍ि संक्रमि‍त मह‍िला की कोई ट्रेवल ह‍िस्‍ट्री नहीं है मगर उनका घर तमिलनाडु सीमा पर है। एक सप्ताह पहले उनकी मां में भी इसी तरह के लक्षण दिखे थे। जीका वायरस से संक्रमित होने के लक्षण डेंगू जैसे ही होते हैं, जैसे, बुखार आना, शरीर पर चकत्ते पड़ना और जोड़ों में दर्द।

जॉर्ज ने बताया कि तिरुवनंतपुरम में इस वायरस के 13 संदिग्ध मामले हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) से इसकी पुष्टि की प्रतीक्षा कर रही है।

मंत्री ने कहा कि तिरुवनंतपुरम से 19 सैंपल्‍स भेजे गए हैं जिनमें डॉक्टर सहित 13 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। इन सभी के जीका वायरस से संक्रमित होने का संदेह है। बताया गया क‍ि जीका वायरस से संक्रम‍ित महिला तिरुवनंतपुरम के पारसलेन की रहने वाली है। उनका यहां एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने 7 जुलाई को बच्चे को जन्म दिया है।

जानकारी के अनुसार महिला को बुखार, सिर दर्द और शरीर पर लाल निशान पड़ने के कारण 28 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में की गई जांच से उनके जीका से संक्रमित होने की पुष्टि हुई और सैंपल को पुणे के एनआईवी में भेजा गया। महिला की स्थिति संतोषजनक है।

सरकार ने प्रेस र‍िलीज जारी कर बताया है कि मह‍िला की कोई ट्रेवल ह‍िस्‍ट्री नहीं है मगर उनका घर तमिलनाडु सीमा पर है। एक सप्ताह पहले उनकी मां में भी इसी तरह के लक्षण दिखे थे। जीका वायरस से संक्रमित होने के लक्षण डेंगू जैसे ही होते हैं, जैसे, बुखार आना, शरीर पर चकत्ते पड़ना और जोड़ों में दर्द।

यह भी देखे:-

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ने शिक्षण सहायता पर प्रदर्शनी का आयोजन किया
नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दर्जन भर बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार और मादक पदार्थ बरामद
ब्रेकिंग : राजधानी दिल्ली-एनसीआर की धरती कांपी, राजस्थान का अलवर था केंद्र
प्रेमी की हत्या करने जा रही प्रेमिका गिरफ्तार
सैलरी नहीं मिलने पर आत्मदाह का प्रयास 
पलायन करने वाले सभी हों वापस, UP में अब गुंडों का दमन करने वाली सरकार- CM योगी आदित्यनाथ
Rath Yatra Live: कोरोना के साये में जगन्नाथ रथयात्रा शुरू, राष्ट्रपति ने दीं शुभकामनाएं
नई मुसीबत : कोरोना मरीजों में मिला नया संक्रमण, कारणों का पता नहीं
Tokyo Olympics 2020 India Live Updates: रवि दहिया और दीपक पूनिया ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
नॉलेज पार्क में बेखौफ अपराधियों ने किया हमला
यूपी : 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 27426 नए मामले, लखनऊ में 6598 केस, 103 मरीजों की मौत
57 वां आईएचजीएफ मेला– स्प्रिंग 2024 : भारत का दुनिया के सामने प्रदर्शन
मुख्य सचिव ने ट्रेड फेयर में यूपी पवेलियन का किया शुभारंभ, नोएडा-ग्रेनो प्राधिकरण के स्टॉल का मुख्य...
डेल्टा इलेक्ट्रॉनिक्स ने इलेक्रामा 2023 में माइक्रोग्रिड-आधारित ग्रीन ईवी चार्जिंग स्टेशन और नया वीप...
सवारी के भेष में लूटेरे ऑटो करते थे लूट , गिरफ्तार
यूपी : सीएम योगी आज करेंगे कैबिनेट बैठक, वाराणसी व कानपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली पर भी विचार संभव