7वां वेतन आयोग : Pension नहीं आई तो न हों परेशान, इस फॉर्म को भरने से दूर होगी टेंशन

Indian Railways के पेंशनरों के लिए जरूरी खबर है। खासकर उनके लिए जो हाल में रिटायर हुए हैं या होने वाले हैं। अगर आपकी पहली Pension बैंक में क्रेडिट नहीं हुई है तो परेशान न हों। रेलवे बोर्ड ने इसके लिए खास इंतजाम किया है। उसने Pension जारी करने वाले अफसरों को भी इस समस्‍या को तत्‍काल निपटाने को कहा है। इस पहल को ‘पेंशन प्रोसेस को सरल बनाना’ कहा गया है।

Form में अधूरी जानकारी

रेलवे बोर्ड के लेटर के मुताबिक Bank of Baroda में जिन रेल कर्मचारियों का पेंशन खाता है, उसमें अधूरी या गलत जानकारी दर्ज हैं। इस कारण हाल में रिटायर हुए या हो चुके कर्मचारी की पहली Pension खाते में क्रेडिट नहीं हो पाई है।

कैसे आएगी Pension

Railway Board ने बैंक के सेंट्रल पेंशन विभाग को आदेश दिया है कि वह ऐसे रेल कर्मचारियों से नया Letter of Undertaking (LOU) ले और Pension शुरू कर दे ताकि उनकी परेशानी दूर हो सके।

Pension Procedure

रेलवे बोर्ड के ज्‍वाइंट डायरेक्‍टर फाइनेंस अजय बर्तवाल के मुताबिक बैंक को PPOs के साथ अधूरे LOU मिले थे। साथ ही बोर्ड ने जो तय फॉर्मेट दिया था वे इससे मेल नहीं खाते। इसलिए Pension procedure को सरल बनाया जा रहा है। अब रिटायर होने वाले कर्मचारी से इसे ही भरवाया जाएगा।

अब क्‍या होगा

Bank of Baroda का पेंशन जारी करने वाला विभाग Pensioners से दोबारा LOU लेगा, जिसमें सारी जानकारी दर्ज होगी। इसके बाद वह उनकी पेंशन जारी कर देगा। रेलवे बोर्ड के मुताबिक इस तरह की परेशानी आगे खड़ी नहीं होनी चाहिए। सभी अफसर इस ओर ध्‍यान दें और उचित कार्रवाई करें।

जल्‍द होगा प्रमोशन

इससे पहले रेल मंत्रालय ने जिन रेल कर्मचारियों का प्रमोशन रुका है, उन्‍हें तत्‍काल प्रमोट करने का आदेश दिया है। उनका नाम चुनकर विभाग को भेजा जाए ताकि उनका Promotion और Increment हो सके। रेलवे ने कहा कि जिन लोगों को 30 जून 2021 से पहले प्रमोशन मिल गया है, उन्‍हें 1 जनवरी 2022 से Annual Increment मिलेगा। अगर प्रमोशन में देर होगी तो Increment का बेनिफिट भी टाइम पर नहीं मिल पाएगा।

NFIR ने यह मुद्दा उठाया

बता दें कि रेलवे कर्मचारियों की यूनियन NFIR ने यह मुद्दा रेल मंत्रालय के सामने उठाया था। NFIR ने कहा था कि Zonal Railways और Production units में कई ऐसी पोस्‍ट है, जो प्रमोशन न होने के कारण खाली पड़ी हैं। इससे रेल कर्मचारियों को समय पर सारे बेनिफिट नहीं मिल पा रहे हैं।

यह भी देखे:-

कार लूटेरों के साथ पुलिस की मुठभेड़ , एक बदमाश को लगी गोली, एक घायल 
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में पेटेंट, पेंडेमिक और ह्यूमैनिटी विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार  का आयोजन  
विश्व जल दिवस : पानी की चोरी रोकने में जुटे कई पुलिसकर्मी, जानिए एक मिनट में कितना पानी होता है बर्ब...
सनातन विद्या मंदिर द्वारा संस्कार प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
Coronavirus in India : बीते 24 घंटों में 37 हजार 875 मामले और 369 की मौत
ग्रेटर नोएडा के APRC Gamma-2 में एक दिवसीय हेल्थ कैंप, हड्डियों की मजबूती के लिए होंगी बीएमडी टेस्ट ...
श्री धार्मिक रामलीला मंचन सेक्टर पाई : वानर सेना ने समुंद्र पर बनाया पुल, लंका पहुंचे अंगद
World Dairy Summit 2022: भारत डेयरी सेक्टर के कारण पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभावों को कम करने के वि...
जिन्ना पर विवाद: सीएम योगी का पलटवार, पटेल की तुलना शर्मनाक, अखिलेश यादव को मांगनी चाहिए माफी
पेपर, पल्प व इससे जुड़े सेक्टर्स से जुड़े दुनिया के सबसे बड़े एक्सपो - पेपरेक्स के  15वें संस्करण का...
ग्रेटर नोएडा:प्राधिकरण अधिकारियों के साथ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जगत फार्म मार्केट का लिया ज...
15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा
डी.पी.एस. इंस्टीट्यूट में वार्षिक डांस प्रतियोगिता संपन्न
फिजियोथेरेपिस्ट डॉ राहुल त्यागी को किया गया सम्मानित
भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का जेवर में जोरदार स्वागत
कश्मीर पर UNGA के मंच से झूठ फैला रहे इमरान खान- भारत, पाकिस्तान को करारा जवाब