Indian Navy : भारतीय नौसेना में मैट्रिक रिक्रूट भर्ती, आवेदन 23 जुलाई तक

भारतीय नौसेना में मैट्रिक रिक्रूट (एमआर) की तैयारी में लगे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। भारतीय नौसेना ने अक्टूबर 2021 में शुरू होने वाले मैट्रिक रिक्रूट की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इंडियन नेवी एमआर रिक्रूटमेंट 2021 अधिसूचना के अनुसार सेलर एमआर के कुल 350 रिक्तियों (लगभग) के लिए चयन हेतु प्रक्रिया में सम्मिलित होने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये जाने हैं। इन रिक्तियों में राज्यों के अनुसार संख्या निर्धारित हैं। कुल 350 रिक्तियों के लिए आवेदन के विवरणों के आधार पर 1750 उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीएफटी) के लिए आमंत्रित किया जाना है। राज्यों के अनुसार कट-ऑफ अलग-अलग हो सकती है।

जानें योग्यता

सेलर मैट्रिक रिक्रूट पदों पर भर्ती के लिए जारी इंडियन नेवी एमआर नोटिफिकेशन 2021 के अनुसार भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय से मान्यता प्राप्त किसी विद्यालयी शिक्षा बोर्ड से मैट्रिक यानि कक्षा 10 की परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं। साथ ही, उम्मीदवारों का जन्म 1 अप्रैल 2001 के पहले और 30 सितंबर 2004 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया

इंडियन नेवी में सेलर मैट्रिक रिक्रूट पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाना है। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर कुल 350 के लिए सिर्फ 1750 उम्मीदवारो को परीक्षा और पीएफटी के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इन उम्मीदवारों की शार्टलिस्टिंग क्वालीफाईंग परीक्षा (10वीं) के अंकों के आधार पर की जानी है।

ऐसे करें आवेदन

इंडियन नेवी में सेलर मैट्रिक रिक्रूट के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार एए-150 और एसएसआर-02/2021 के ऑनलाइन आवेदन नेवी भर्ती पोर्टल, joinindiannavy.gov.in पर एक्टिव किये जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर पाएंगे। अप्लीकेशन विंडो 19 से 23 जुलाई 2021 तक ओपेन रहेगी।

यह भी देखे:-

भाजपा सांसद बोले- पंचायत चुनाव स्थगित करे सरकार
जहांगीरपुर श्री रामायण मेला रामलीला : सीता की रक्षा में जटायु ने दिए प्राण
अवैध निर्माण करने वालों को यमुना प्राधिकरण ने जारी किया नोटिस
ममता का मास्टर स्ट्रोक- आलापन बंद्योपाध्याय को बनाया अपना मुख्य सलाहकार, अब क्या करेगी मोदी सरकार
रिपब्लिक भारत चैनल के एंकर विकास शर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस
ITS के MBA छात्रों ने IITF 2024 की कार्यशाला में लिया भाग, व्यापार और उद्योग से जुड़े महत्वपूर्ण ज्ञ...
आज से लखनऊ के अलावा कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज में भी नाइट कर्फ्यू, अधिक संक्रमित जिलों के डीएम ले...
भारत में उज्बेकिस्तान के राजदूत द्वारा एनटीपीसी दादरी का अवलोकन
अध्ययन में दावा: सिरदर्द और गले में खराश अब सबसे आम कोविड लक्षण
बांग्लादेश में हिंदू नरसंहार के खिलाफ नोएडा में गूंजेगी जनआक्रोश की हुंकार
विकास उत्सव मेले में कोकोब फरीद बैंड और नुक्कड़ नाटक ने बिखेरा रंग, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
पति-पत्नी के झगड़े में पति की मौत
भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए होगा एसएएलएन ग्लोबल समिट 2021 ऑनलाइन आयोजन, ऐसे ले सकते हैं भाग, पढ़े...
सपा अध्यक्ष बोले- किसानों को मवाली कहना देश का अपमान, भाजपाई किसानों का उगाया अनाज खाना बंद करें
वार्डविज़र्ड ने लॉन्च किया आधुनिक तकनीक से युक्त हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर ´ MIHOS