पेट्रोल-डीजल लगातार हो रहा महंगा, दिल्ली-कोलकाता में पेट्रोल 100 रुपये के पार

ग्राहकों को मिले एक दिन के राहत के बाद आज यानी बुधवार को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल में 35 पैसे की बढ़ोतरी की वहीं डीजल के दाम भी 17 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिए। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली और कोलकाता में भी आज पेट्रोल 100 रुपये के पार चला गया।

दिल्ली में आज पेट्रोल 100.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.53 रुपये प्रति लीटर पर चला गया। मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 106.25 रुपये पर पहुंच गया है। डीजल की कीमत 97.09 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। कोलकाता में पेट्रोल 100.23 और डीजल 92.50 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। चेन्नई में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के बाद क्रमशः 101.06 और 94.06 रुपये प्रति लीटर है।

देश के अन्य शहर पटना में पेट्रोल 102.40 रुपये और डीजल 94.99 रुपये प्रति लीटर है। लखनऊ में पेट्रोल 97.33 रुपये और डीजल 89.92 रुपये प्रति लीटर है। रांची में पेट्रोल 95.43 और डीजल 94.48 रुपये प्रति लीटर है।

पेट्रोल और डीजल के दाम में डीलर कमीशन, एक्साइज ड्यूटी और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। रोज सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इसकी जानकारी रोज सुबह ली जा सकती है।

कैसे देखें नया रेट

आपको RSP के साथ अपने शहर का कोड टाइप कर 9224992249 नंबर पर SMS भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग होता है। ये आप IOCL की वेबसाइट से देख सकते हैं।

भारत अपनी जरूरत का 89 फीसद कच्चे तेल का आयात करता है। पेट्रोल और डीजल पर हर राज्य में टैक्स की अलग-अलग दर होती है।

यह भी देखे:-

अब कीजिये पहले जैसी रेल यात्रा, 1 अक्टूबर से पटरी पे दौड़ेंगी सभी गाड़ियां
गलगोटियाज विश्वविद्यालय में पूर्व न्यायमूर्ति जे.आर. मिधा का स्वागत, छात्रों को देंगे कानून की शिक्ष...
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के प्रदेश संरक्षक बने धर्मवीर नागर
एनटीपीसी दादरी में हिंदी पखवाड़े का उद्घाटन
बजट में सरकार का हर क्षेत्र के लिए प्रयास, देश बढ़ेगा तो बढूंगा मैं भी - दीपक
सोनिया गांधी के दरबार में पहुंची कलह, इस दिन तक करा सकती हैं सुलह, कैप्टन को नहीं दिया मिलने का वक्त
गलगोटिया विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के सहयोग से साइबर सिक्योरिटी विषय पर वर्कशॉप ...
यूपी में किस तरह दहशत फैलाने का था प्लान : संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ के लिए दिल्ली गई एटीएस
Karnataka CM Oath: येदियुरप्पा के करीबी नए सीएम बसवराज बोम्मई आज लेंगे शपथ
द गुरुकुल म्यूजिकोलॉजी के बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति के साथ सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क में श्री कृष...
दहेज वॉरियर्स का भी सम्मान जरूरी: प्रभान्शु नागर
यमुनाएक्सप्रेस वे पर सूटकेस में मिली युवती की लाश, पहचान की अपील
अवधेश अग्रवाल एक बार फिर आईएचजीएफ दिल्ली फेयर स्प्रिंग 2023 की स्वागत समिति के प्रेसिडेंट नामित
गो वे कम्पनी के खिलाफ दूसरा मुकदमा दर्ज
Delhi School Reopening: महामारी से हालात सुधरने तक फिलहाल नहीं लगेंगी फिजिकल क्लासेस – शिक्षा मंत्री
भारत की अफसर बिटिया, जिसने इमरान को मुंहतोड़ जवाब दिया