लखनऊ : पीजीआई हॉस्पिटल में रोबोट से होगा किडनी ट्रांसप्लांट

लखनऊ के पीजीआई हॉस्पिटल में इसी महीने रोबोट से किडनी ट्रांसप्लांट शुरू होगा। सामान्य ट्रांसप्लांट की तुलना में रोबोटिक ट्रांसप्लांट ज्यादा सटीक और सुरक्षित है। इसमें जोखिम कम है और चीरा भी छोटा लगता है। पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन बताते हैं कि संस्थान प्रशासन ने ऑपरेशन थियेटर से लेकर अन्य सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। ट्रांसप्लांट टीम में शामिल डॉक्टर तैयार हैं। ट्रांसप्लांट वाले मरीज और डोनर की स्क्रीनिंग और जांच चल रही है। यूपी में रोबोट से किडनी ट्रांसप्लांट करने वाला पीजीआई पहला संस्थान बनेगा।निदेशक डॉ. आरके धीमन बताते हैं कि रोबोटिक किडनी ट्रांसप्लांट टीम में चार विभागों की टीम गठित की गई है। इसमें यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. अनीश श्रीवास्तव, नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. नारायण प्रसाद के निर्देशन में पैथोलॉजी और एनेस्थीसिया विभाग के डॉक्टर प्रशिक्षण ले चुके हैं।नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. नारायण प्रसाद बताते हैं कि रोबोट से ट्रांसप्लांट में जोखिम बहुत कम है। चार से पांच सेमी. का चीरा लगता है, जबकि रोबोट से सिर्फ एक से डेढ़ सेमी. का चीरा लगता है। इससे सटीक और सुरक्षित ट्रांसप्लांट सम्भव है। डॉ. नारायण बताते हैं कि किडनी ट्रांसप्लांट में चार से छह घण्टे लगता है। रोबोट में भी इतना समय लगेगा। नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. नारायण प्रसाद बताते हैं कि सामान्य दिनों में यहां हर हफ्ते तीन से चार किडनी ट्रांसप्लांट हो रहे थे। साल में औसतन 150 ट्रांसप्लांट हो रहे थे। कोरोना कॉल में यह संख्या कम हुई है। अब फिर से ट्रांसप्लांट की रफ्तार तेज हो गई है। रोबोट से भी हफ्ते में तीन से चार ट्रांसप्लांट होंगे। निदेशक डॉ. आरके धीमन बताते हैं कि पीजीआई में वर्ष 2019 में रोबोट आया था। इसी साल मई में चार ऑपरेशन हुए। पांच विभाग के मरीजों की रोबोटिक सर्जरी की सुविधा है। इसमें इण्डोक्राइन, कार्डियक, गेस्ट्रो, यूरोलॉजी व कार्डियक थोरेसिक एण्ड वेस्कुलर सर्जरी (सीवीटीएस) को ऑपरेशन हो रहे हैं। अब तक दिल, थायरायड ट्यूमर, प्रोस्टेट और पेट के ऑपरेशन रोबोट से हो चुके हैं।

यह भी देखे:-

पॉक्सो एक्ट : संसदीय समिति ने नाबालिग की उम्र घटाकर 16 साल करने की सिफारिश की
आज़ादी की लड़ाई मे शामिल रहे है मुख़्तार के दादा, अंसारी के नाम है दिल्ली मे एक रोड
Coronavirus in India : बीते 24 घंटों में 37 हजार 875 मामले और 369 की मौत
खूनी संघर्ष में इजराइल-फिलिस्तीन आमने-सामने, क्या है विवाद की वजह?
आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में दो दिवसीय ऑन लाइन अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला
दिल्ली: छठ पूजा को लेकर सीएम केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे मनोज तिवारी को लगी चोट, सफदरजंग ...
दिल्ली: पटना जाने वाली फ्लाइट में मिली बम होने की सूचना, एक युवक गिरफ्तार, पुलिस कर रही जांच
दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा पर्यटन एक्पो 'साटे 2023' 9 फरवरी से ग्रेटर नोएडा में
कंपनी से चोरी करने वाले दो कर्मचारी गिरफ्तार, 4 केन तेल बरामद
LIVE Parliament News Updates: भाजपा ने लोकसभा सांसदों को जारी किया व्हिप, आज सदन में बोलेंगे प्रधानम...
Unnao Case: शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि, दोनों लड़कियों के शरीर में मिला जहरीला पदार्थ
LOC पार 25 लांच पैड सक्रिय: स्वतंत्रता दिवस पर हमले की फिराक में आतंकी संगठन, खुफिया एजेंसी सतर्क
यूपी: पंजाब में दलित मुख्यमंत्री बनाने पर मायावती का कांग्रेस पर हमला, कहा- ये उनका चुनावी हथकंडा
यूपी के हर जिले में होगी फ्री आईएएस आईपीएस की कोचिंग, सीएम योगी ने की घोषणा
ग्रैड्स इंटरनैशनल स्कूल : राहगीरी में बच्चों ने दिखाई गांधी की झलक