जी-20 समिति: कोरोना को लेकर भारत की तैयारियों के बारे में वित्त मंत्री ने बताया

नई दिल्ली, पीटीआइ। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को जी20 की एक उच्चस्तरीय स्वतंत्र समिति की बैठक में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने बैठक में कोरोना महामारी के दौरान अर्थव्यवस्था को समर्थन देने के लिए किए गए उपायों का उल्लेख करने के साथ-साथ महामारी का सामना करने को लेकर भारत की तैयारियों और प्रतिक्रिया के बारे में बताया।

वित्त मंत्रालय ने इस बैठक के बारे में ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा कि वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये हुई इस बैठक में सीतारमण के अलावा सिंगापुर के वरिष्ठ मंत्री थर्मन षणमुगरतनम, अमेरिका के पूर्व वित्त मंत्री लारेंस एच समर्स और विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के महानिदेशक नगोजी आकोंजो लवीला उपस्थित थे।

वित्त मंत्रालय ने ट्वीट में कहा, ‘वित्त मंत्री एन सीतारमण ने कोरोना के खिलाफ भारत की तैयारियों और प्रतिक्रिया को साझा किया और स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत बनाने और साथ ही महामारी के खिलाफ जारी लड़ाई के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था को समर्थन देने के उपायों का भी उल्लेख किया।’

इस बैठक में समिति के काजकाम के बारे में विचार विमर्श हुआ। समिति के इस कार्य को इस महीने के अंत तक होने वाली वित्त् मंत्रियों और केनद्र बैंकों के गवर्नर (एफएमसीबीजी) की बैठक में प्रस्तुत किया जायेगा।

 

यह भी देखे:-

लूट करने वाले शातिर इनामी बदमाश गिरफ्तार
ITS इंजीनियरिंग कॉलेज में IEEE अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 'ICAC2N-24' में उन्नत तकनीकी चर्चाएँ, शोध पत्र...
गौतम बुद्ध नगर पुलिस प्रशासन ने बीआईसी का दौरा किया, मोटोजीपी™ भारत के लिए हाई लेवल सिक्योरिटी और ट्...
जानिए क्यों , किसान एकता संघ ने सीएम के आगमन का किया विरोध
4 सप्ताह बढ़ जाएगी गर्भपात की सीमा, विधेयक को राज्यसभा ने भी दी मंजूरी
VARANASI : हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज का वाराणसी में भारी विरोध, सड़कों पर उतरे वकील
राष्ट्रीय शैक्षिक कार्यशाला एंव विज्ञान प्रोत्साहन सम्मान समारोह
अभिनंदन की मूंछों को घोषित किया जाए 'राष्ट्रीय मूंछ' : कांग्रेस
UP: इस्लाम धर्म अपना दूसरी शादी रचाने वाले DSP विनीत सिंह की बढ़ेंगी मुश्किल, अब CB-CID करेगी जांच
गौतमबुधनगर में फिर बड़ा कोरोना के पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा
काम की खबर: EPFO खाताधारकों को मिलता है सात लाख रुपये का बीमा, जानिए पूरी योजना
आनंद शर्मा ने कपिल सिब्बल को बताया 'गुंडा', सोनिया गांधी से कार्रवाई की मांग
हरिद्वार: 11 संतों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, पतंजलि में 10 दिन के अंदर 73 लोग हुए संक्रमित 
सपा के सदस्यता भर्ती अभियान कैम्प का आयोजन
वर्चुअल मीटिंग में भारतीय मूल के सेशेल्‍स के राष्‍ट्रपति ने पीएम मोदी को 50 हजार कोविशील्‍ड वैक्‍सीन...
ग्रेटर नोएडा: अधिवक्ता एवं दस्तावेज लेखक वेलफेयर एसोसिएशन ने किया भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत