MANSOON : दिल्ली सहित उत्तर भारत मे 10 तक देगा मानसून दस्तक,

नई दिल्ली, प्रेट्र। देश की राजधानी और उत्तर भारत के शेष भागों का मानसून को लेकर इंतजार कुछ ज्यादा ही लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग द्वारा अब इन क्षेत्रों तक 10 जुलाई तक मानसून के पहुंचने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। पहले आठ जुलाई तक मानसून के पहुंचने की संभावना जताई गई थी। नवीनतम गणितीय मौसम पूर्वानुमान माडल के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून के पश्चिमी तट और उससे सटे पूर्व-मध्य भारत समेत दक्षिण प्रायद्वीप के क्षेत्रों में आठ जुलाई से सक्रिय होने की संभावना है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने कहा है कि 11 जुलाई के आसपास बंगाल की खाड़ी में पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर पश्चिम क्षेत्र के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। यह क्षेत्र ओडिशा के तट से दक्षिण और आंध्र प्रदेश के तट से उत्तर में हैं। अनुमान है कि बंगाल की खाड़ी से निचले स्तर पर चलने वाली नम पूर्वी हवाएं आठ जुलाई से पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में धीरे-धीरे मजबूत होंगी। इसके 10 जुलाई तक पंजाब और उत्तरी हरियाणा समेत उत्तर पश्चिम भारत तक फैलने की संभावना है।

आइएमडी ने कहा, इसके मुताबिक ही दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने और 10 जुलाई तक इसके पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ और भागों और दिल्ली के आसपास इलाकों तक पहुंचने की उम्मीद है। इसके चलते उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में 10 जुलाई से बारिश की संभावना बन रही है।

बता दें कि जून के पहले ढाई हफ्ते में अच्छी मानसूनी बारिश हुई थी, लेकिन उसके बाद भीषण गर्मी ही पड़ रही है। हालांकि, आइएमडी ने जुलाई में इन इलाकों में भारी बरसात का पूर्वानुमान व्यक्त किया था। एक दिन पहले ही मौसम विभाग ने कहा था कि अभी इन इलाकों में सात जुलाई तक बारिश के अनुकूल माहौल नहीं बन रहा है।

यह भी देखे:-

मौसम : दिन में तीखी धूप और रात में गुलाबी ठंड का एहसास
श्री धार्मिक रामलीला कमेटी सेक्टर पाई: शूर्पणखा की नाक कटी, रावण ने किया सीता का हरण
गांव-गांव,घर-घर जाकर सुनिश्चित करेंगे आप प्रत्याशी का जीत: राहुल सेठ
जन्मदिन का जश्न मना रही छात्राओं के फ़्लैट में घुस कर बनाई वीडियो किया वायरल , कराई उठक बैठक
गौतमबुद्ध नगर में सात नए हॉटस्पॉट, संख्या बढ़कर 27 हुई
COVID-19:जीव ही हो ना कोरोना ,रोता तो तू भी होगा ना ..
संक्रमण बढ़ने के संकेत मिले तो बंद होंगे स्कूल -उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा
किसान आंदोलन: संसद भवन की सड़क से लेकर आसमान तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैक्टर न घुसने देने के सख्त...
कल का पंचांग, 4 जुलाई 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
गेहूं की तोल नहीं होने से किसान परेशान, आंदोलन की चेतावनी
ग्रेटर नोएडा : डेल्टा 2  में नि:शुल्क कोविड-19 जांच शिविर का आयोजन     
यूपी : मुख्यमंत्री योगी आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन वितरित करेंगे 
बुजर्ग ने 19वीं मंजिल से कूदकर की ख़ुदकुशी
पीएम मोदी करेंगे सेमीकॉन इंडिया-2024 का शुभारंभ, इंडिया एक्सपो मार्ट को सुरक्षा बलों ने घेरा, सीएम य...
ग्रेटर नोएडा सेक्टर- 36 आरडब्लूए ने सराहनीय कार्य करने पर कासना कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार को सम...
दी होप हॉस्पिटल में चाइल्ड अस्थमा शिविर का आयोजन