सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं कर रहे हैं ग्रेनो के स्कूल , डीएम जांच कराएं – गोल्डन फेडरेशन

ग्रेटर नोएडा : गुरुग्राम के रेयान स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र प्रदुभं की हत्या के स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। आज गोल्डन फेडरेशन ऑफ़ आरडब्लूए ग्रेटर नोएडा नोएडा ने डीएम बी.एन. सिंह को पत्र लिखकर एक कमिटी गठित करने की मांग की है। जो यह जांच करेगी कि प्राइवेट स्कूल सरकार और सीबीएससी द्वारा जारी गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन कर रहे हैं।

गोल्डन फेडरेशन ने डीएम को लिखे पत्र में कहा है स्कूल पूर्ण रूप से गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। गुरुग्राम की घटना के बाद अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। सबसे बूरा हाल ट्रांसपोर्ट सर्विस का है। स्कूल अपना ट्रांसपोर्ट सर्विस न देकर निजी ट्रांसपोर्टरों से करार कर रखा है और कमीशन बेस पर प्राइवेट गाड़ियां हुई हैं। जब कोई हादसा होती है तब स्कूल प्रबंधन बड़ी आसानी से अपनी जिल्लेदारी से मुकर जाते हैं और सारा दोष टांसपोर्टर पर मढ़ देते हैं। स्कूलों में तैनात सुरक्षा गार्डों का सत्यापन नहीं किया गया है। कुछ स्कूलों में अग्निशमन यन्त्र तक नहीं है।

फेडरेशन के अध्यक्ष और महासचिव दीपक भाटी ने डीएम बी.एन सिंह से जल्द से जल्द एक कमिटी गठित कर स्कूलों के जांच की मांग की है।

यह भी देखे:-

ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
25 नवंबर को किसानों की महापंचायत: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होगा ऐतिहासिक प्रदर्शन
ग्रेनो प्राधिकरण ने सादुल्लापुर में 13500 वर्ग मीटर जमीन से हटाया अवैध कब्जा
LOCK DOWN के दौरान शारदा विश्विद्यालय का सराहनीय कार्य, निर्धन-झुग्गीवासियों को में भोजन का वितरण
गलगोटियास विश्वविद्यालय में 76वें गणतंत्र दिवस का भव्य उत्सव, देशभक्ति और प्रगति के संकल्प के साथ मन...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 का उद्घाटन, उत्तर प्रदेश बनेगा वैश्विक...
वर्षों के इंतजार के बाद मिले मलिकाना हक से खिले फ्लैट खरीदारों के चेहरे
गुर्जर युवाओं की शान Rowdy Vardaat इंस्टाग्राम स्टार की CAR ACCIDENT में मौत, शोक में डूबे फैंस
मतदाता सूची पुनरीक्षण में तेजी: गौतमबुद्धनगर में विशेष महाअभियान के तहत व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम ...
कैलाश इंस्टीट्यूट में नवरात्रि पर भव्य दुर्गा पूजा, आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा परिसर
कोतवाल का ऑडियो हुआ वायरल तो कप्तान ने किया लाइन हाजिर
शारदा विश्वविद्यालय में दांतों की नसों को संरक्षित रखने पर कार्यशाला का आयोजन
यमुना प्राधिकरण में आएगी रिक्रिएशनल ज़ोन की नई योजना, बोर्ड बैठक में होगा फैसला
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय अभिधम्म दिवस समारोह एवं अंतरराष...
योग और स्वास्थ्य: वज्रासन, बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
ग्लोबल करियर अवसरों का अनलॉक: बौद्ध अध्ययन में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय है अग्रणी