राम रहीम के अनुयायी पति-पत्नी ने की शर्मसार करने वाली काली करतूत

ग्रेटर नोएडा : सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के नलगढ़ा गांव में रहने वाली एक महिला ने अपने पति से सहेली का दुष्कर्म कराया। पीड़िता का आरोप है वो अपनी सहेली से मिलने आई थी । दो दिन तक पीड़िता अपनी सहेली के घर पर रही। दोनों रात महिला के पति ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। तीसरे दिन जब पीड़िता की मां उससे मिलने पहुंची तो पीड़िता ने आपबीती अपनी मां को सुनाई। इसके बाद मां पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंची और आरोपी दंपती के खिलाफ दुष्कर्म व साजिश की मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।

पीड़िता सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के नलगढा गांव में रहने वाले रामविलास के घर अपनी सहेली से मिलने गई थी। मूल रूप से वो बुलंदशहर की रहने वाली है और अपनी मां के साथ कासना के समीप स्थितएक गांव में रहती है। आरोप है कि बीते बुधवार को पीड़िता नलगढ़ा में रहने वाली अपनी दोस्त पूजा के घर गई थी। घरों में काम करने के लिए वह नौकरी ढूंढ रही थी।

आरोप है कि पूजा ने बंधक बनाकर उसे बुधवार व बृहस्पतिवार को घर पर रखा और दोनों ही रात पूजा के पति रामविलास ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि पूजा ने साजिश के तहत पति से अपनी सहेली का दुष्कर्म कराया। बीते शुक्रवार दोपहर जब पीड़िता की मां अपनी बेटी से मिलने नलगढ़ा गई तो पीड़िता ने पूरी कहानी अपनी मां को सुनाई। बेटी का दर्द सुनकर मां के आंसू छलक गए और वह बेटी को लेकर सीधे सूरजपुर कोतवाली पहुंची। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी दंपती रामविलास व पूजा के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी देखे:-

लिफ्ट दे कर बच्चे से किया रेप तो छात्रा से प्रयास , आरोपी हुए गिरफ्तार
पुलिस ने पकडे ऐसे ठग जो मोबाईल के नाम पर ....
प्रधान का शव संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ से लटका मिला
महिला इंजीनियर से मारपीट कर लूट
रौब झाड़ने के लिए उड़ाई दारोगा की वर्दी
जमानत तुड़वा कर कोर्ट में सरेंडर , पढ़ें पूरी खबर
थाना सेक्टर-63 पुलिस की शानदार कार्रवाई: पैसे के लेन-देन को लेकर युवक की हत्या, 3 अभियुक्त गिरफ्तार
डीएम बी.एन सिंह के निर्देश पर आबकारी विभागकी कार्यवाही , शराब तस्कर पकड़ा
पड़ोसी युवक पर लगा नाबालिग बच्ची से रेप का आरोप, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
तीन दिनों से लापता युवती का शव हिंडन नदी में मिला
नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब बेचने वाला गिरफ्तार, अवैध शराब बरामद
मोटर मैकेनिक ने पेड़ से लटक कर दी जान
बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने बादलपुर थाने के चक्कर काट रहा है पीड़ित , नहीं हो रही है सुनवाई
दुजाना गैंग का गैंगस्टर गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद
ईंट से हमला कर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
मोबाईल लूट कर भाग रहे दो बदमाश पुलिस एनकाउंटर  में घायल