जिला पंचायत चुनाव: BJP ने लहराया परचम , मैनपुरी के साथ रामपुर में भी जीते

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में अपना परचम लहरा दिया है। भाजपा के 21 प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध जीते थे और शनिवार को 53 पदों पर मतदान के बाद आए परिणाम में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने शानदार जीत दर्ज की। समाजवादी पार्टी को उनके गढ़ मैनपुरी, रामपुर, बदायूं व आजमगढ़ के साथ ही कांग्रेस के किले रायबरेली में भी भाजपा के प्रत्याशियों ने शिकसत दी है।समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र मैनपुरी में भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीता। यहां पर भाजपा की अर्चना भदौरिया जिला पंचायत अध्यक्ष बनी हैं।

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में भाजपा प्रत्याशी रंजना चौधरी ने जीत दर्ज की है। रंजना ने 30 मत पाकर कांग्रेस की आरती सिंह को हराया है।

रामपुर में आजम खान का किला भी ध्वस्त हो गया है। यहां भाजपा के ख्यालीराम लोधी जिला पंचायत अध्यक्ष बने। लोध ने को 19 वोट मिले, जबकि सपा प्रत्याशी नसरीन जहां को 13 वोट मिले। यहां पर नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने प्रशासन पर चुनाव में धांधली कराने का आरोप लगाते हुए आंबेडकर पार्क के सामने सपाइयों के साथ धरना शुरू किया।

हाथरस में कद्दावर नेता रामवीर उपाध्याय का जादू चल गया है। यहां से उनकी पूर्व सांसद पत्नी सीमा उपाध्याय ने जीत दर्ज की है। सीमा उपाध्याय को 24 में से 13 वोट मिले, जबकि समाजवादी पार्टी व रालोद प्रत्याशी शशि चौधरी को 11 वोट मिले।

हरदोई में नरेश अग्रवाल का जादू चला है। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार प्रेमावती ने समाजवादी पार्टी की मुन्नी देवी गौतम को 59 मत से हराया। 72 सदस्यों वाली जिला पंचायत में 71 मत पड़े। भाजपा की प्रेमावती को 65 मत और सपा की मुन्नी देवी गौतम को छह वोट मिले।

कानपुर शहर में पूर्व कैबिनेट मंत्री कमला रानी वरुण की बेटी भाजपा प्रत्याशी स्वप्निल वरुण ने 20 वोट से जीत दर्ज की है। भाजपा की स्वप्निल को 25 मिले। समाजवादी पार्टी के राजू दिवाकर को पांच मत मिले और 2 वोट अवैध हो गए।

कानपुर देहात में भाजपा की नीरज रानी जिला पंचायत अध्यक्ष बनी हैं। भाजपा समॢथत निर्दलीय प्रत्याशी नीरज रानी ने सपा प्रत्याशी रामसिंह यादव को हराया। नीरज रानी को 32 में से 26 व रामसिंह यादव को पांच वोट मिले। यहां पर एक जिला पंचायत सदस्य ने मतदान नहीं किया। विजयी नीरज रानी सांसद देवेंद्र सिंह भोले के भाई राजेंद्र सिंह की पत्नी हैं। लगातार दो बार से सपा का जिला पंचायत पर कब्जा था लेकिन इस बार सपा को यह सीट गंवानी पड़ी है।

यह भी देखे:-

37 वें दिन मकोड़ा के ग्रामीणों ने खेतों पर किया भागवत गीता पाठ, ग्रेनो प्राधिकरण के कब्जे की कार्यवाह...
यूपी कैबिनेट के फैसले : दूसरे विभागों में भी मिल सकेगी मृतक आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति
ग्रेटर नोएडा : साईट- 4 में रामलीला मंचन की तैयारी जोरो पर, स्टेज सज कर तैयार
पेट्रोल-डीज़ल जल्द हो सकता है सस्ता, वित्त मंत्रालय एक्साइज़ ड्यूटी कम करने पर विचार कर रहा: रिपोर्ट
जब अब्बाजान ने वैक्सीन लगवा ली तो बोले हम भी लगवाएंगे- योगी, जाने पूरी ख़बर
Coronavirus Fake News Alert: वैक्सीन लगवाने वालों की होगी मौत फ्रांस के वैज्ञानिक के हवाले से फैली अ...
मुठभेड़ में मुन्ना बजरंगी और मुख्तार अंसारी गैंग के दो बदमाश ढेर, डिप्टी जेलर हत्याकांड में थे शामिल
राजकुमार भाटी और महेश आर्य बने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता
क्या आपको कोरोना हुआ था? लंबे समय के लिए शरीर में बन जाएगी एंटीबॉडी 
मध्य प्रदेश: भोपाल और इंदौर में भी लगा नाइट कर्फ्यू, 8 शहरों में बाजारों पर पाबंदी
सूरजपुर-कासना रोड पार करने वालों को सहूलियत देंगे तीन फुटओवर ब्रिज
रोटरी क्लब ग्रेनो करा रहा है तुगलपुर स्कूल में कमरे का निर्माण
विश्व का सबसे बड़ा भारतीय हस्तशिल्प व उपहार मेला कल बुधवार से ग्रेटर नोएडा में
एसएससी ने सीजीएल परीक्षा और स्किल टेस्ट तिथि की घोषित, अगस्त और सितंबर में होगी एग्जाम
गाजियाबाद: गार्ड ने बाहर से लगाई कुंडी, कमरे में सो रहे नौ लोगों पर खिड़की से दागीं दनादन गोलियां, द...
पता लगाएं कहां से आया कोरोना, नहीं तो कोविड-26, कोविड-32 का सामना करने को रहें तैयार; अमेरिकी विशेषज...