Chhattisgarh: नारायणपुर में खदान पर नक्सल हमला, दो कर्मचारी लापता

नारायणपुर, पीटीआइ । छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में शनिवार को हथियारों से लैस नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने जिले एक खदान पर हमला कर दिया। वहां सड़क निर्माण कार्य में लगे कम से कम चार वाहनों को आग लगा दी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद वहां काम कर रहे दो कर्मचारी लापता बताए जा रहे हैं।

नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मोहित गर्ग ने बताया कि यह घटना छोटे डोंगर थाना क्षेत्र के आमदई खदान क्षेत्र की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे कम से कम चार वाहनों को आग के हवाले कर दिया और दो ऑपरेटरों के लापता होने की सूचना है।

खदान में उत्पादन शुरू होना बाकी

एसपी मोहित गर्ग ने आगे बताया कि जायसवाल नेको इंडस्ट्रीज लिमिटेड (JNIL) को आवंटित इस खदान में उत्पादन शुरू होना बाकी है और साइट पर प्री-माइनिंग ग्राउंड का काम चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और उनके और विद्रोहियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है।

यह भी देखे:-

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनता के संवैधानिक और मौलिक अधिकारों के हनन पर हो कार्रवाई : आप नेता
यमुना प्राधिकरण के स्टॉल पर पहुंचे सीएम योगी, सीईओ अरुनवीर सिंह ने प्राधिकरण की योजनाओं के बारे में ...
दादरी में शांति समिति की बैठक में अधिकारीयों ने की अपील, सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये ईद
ज़िन्दगी हार रही है मौत जीत रही है, जिम्मेदार कौन सिस्टम या समाज
ओलिंपिक : टोक्यो में नए भारत का उदय, ओलिंपिक गोल्ड मेडल भारत के लिए गेम चेंजर है
जानिए, आज शाम 5:00 बजे तक गौतम बुध नगर का मतदान प्रतिशत
किडनी रोगियों के लिए  राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS)  में डायलिसिस इकाई का लोकापर्ण  
शराब पीने के बाद तीन लोगों की मौत 
सनसनी : खेत में मिला लापता युवक का शव , गोली मारकर हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
किसान हत्याकांड में "कातिल" बेटा गिरफ्तार
लखीमपुर-खीरी घटना के विरोध में माकपा व सीटू कार्यकर्ताओं ने नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर द...
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल को धमकी, विदेशी नंबर से आ रही कॉल्स, जांच शुरू
पुलिस और वाहन चोरो के बीच मुठभेड़ 2 वाहन चोर घायल, चोरी की क्रेटा गाड़ी बरामद
यमुना प्राधिकरण की 86वीं बोर्ड बैठक: स्मार्ट विलेज से लेकर लॉजिस्टिक हब तक लिए गए बड़े फैसले
जीएल बजाज पीजीडीएम विभाग में दीक्षारम्भ समारोह
ग्रेटर नोएडा : आईटीबीपी स्थापना दिवस परेड का आयोजन, केन्द्रीय गृह मंत्री ने ली परेड की सलामी, आईटीबी...