पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, राजभवन के लिए रवाना

देहरादून।  पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11 वें मुख्यमंत्री होंगे। प्रदेश मुख्यालय में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में धामी को नया नेता चुना गया। धामी, तीरथ सिंह रावत का स्थान लेंगे। वह ऊधमसिंह नगर जिले की खटीमा सीट से लगातार दो बार विधायक चुने गए हैं। वह उत्तराखंड में अब तक के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बनेंगे। आज शाम को राजभवन में नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का शपथ ग्रहण होगा।

शनिवार दोपहर तीन बजे भाजपा प्रदेश मुख्यालय में हुई विधायक दल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहर लगी। धामी के नाम पर रखे गए प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में विधायक दल की बैठक के लिए विधायक और पार्टी नेता दोपहर 12 बजे से ही जुटना शुरू हो गए थे। कार्यकर्ताओं का जमावड़ा भी प्रदेश कार्यालय में दिखा। नए मुख्यमंत्री को लेकर समर्थक अपने नेताओं के नाम के कयास लगा रहे थे। लगभग पौने तीन बजे केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय मंत्री एनएस तोमर, राष्ट्रीय महासचिव डी पुरंदेश्वरी के साथ प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान विधायकों व सांसदों का भाजपा मुख्यालय पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। मुख्यालय के भीतर केवल विधायकों व पदाधिकारियों को ही प्रवेश दिया जा रहा था।

एक आम कार्यकर्ता को राज्य की सेवा के लिए किया नियुक्त- धामी

पार्टी ने पिथौरागढ़ में पैदा हुए एक भूतपूर्व सैनिक के बेटे एक आम कार्यकर्ता को राज्य की सेवा के लिए नियुक्त किया है। हम लोगों के कल्याण के लिए मिलकर काम करेंगे। हम कम समय में दूसरों की मदद से लोगों की सेवा करने की चुनौती स्वीकार करते हैं।

 

 

यह भी देखे:-

भारत के सबसे बड़े इलेक्ट्रिक वाहन शो का समापन, ग्रीन सैल्यूट टू द नेशन " थीम के साथ ग्रीन ड्राइव 4...
दादरी तहसील में एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम
ग्रेटर नोएडा: जैक लगाकर उठा रहे थे इमारत, भरभरा कर गिरी, बाल-बाल बचे 6 मजदूर
अफगानिस्तान: अब दो-तीन दिन बाद सरकार बनाएगा तालिबान, मुल्ला बरादर को मिलेगी कमान
Amarnath Yatra 2021: अमरनाथ यात्रा का पंजीकरण अस्थायी रूप से बंद, जानिए क्या है वजह
एनआईईटी संस्थान में मिस इंडिया खादी 2018 फैशन शो का आयोजन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: एथलेटिक्स फ्यूचर एकेडमी के द्वारा एक दौड़ बेटियों के नाम प्रतियोगिता का आय...
गाजियाबाद के छात्र अकुल यादव ने वर्चुअल योग प्रतियोगिता जीती
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ जाँच शिविर
नोवरा की पहल पर रोहिल्लापुर बारात घर का जल्द होगा जीर्णोद्धार, डीजीएम विजय रावल ने दी मंजूरी
सेक्टर डेल्टा टू की समस्याओं को लेकर आरडब्लूए के प्रतिनिधि मंडल ने प्राधिकरण के एसीओ को सौंपा ज्ञापन
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय की छात्रा सोनाली कुमारी बनीं भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट
आईटीबीपी स्थापना दिवस परेड का आयोजन, गृह राज्य मंत्री ने ली परेड से सलामी
UP Board Result 2021: जुलाई में घोषित होंगे यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर के नतीजे, डिप्टी सीएम ने दी...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेट्रोटेक-2019 का किया उद्घाटन, कहा सामाजिक-आर्थिक विकास में ऊर्जा की ...
रोल बॉल प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का हुआ स्वागत