मोदी कैबिनेट में शामिल की जा सकती हैं इलाहाबाद की सांसद रीता जोशी, मिल सकता है यह मंत्रालय

अगले वर्ष प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी जाति समीकरण दुरुस्त करने में जुटी हुई है। चर्चा है कि प्रयागराज की सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी को प्रधानमंत्री मोदी की कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। तीन दिन पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बुलावे पर डॉ. रीता जोशी दिल्ली भी पहुंची। वहां कई कैबिनेट मंत्रियों के साथ उनकी मुलाकात हुई। इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

 

अगले वर्ष ही यूपी में विधानसभा चुनाव होना है। भाजपा इस चुनाव को बेहद गंभीरता से ले रही है। पिछड़े जाति के वोटरों को रिझाने के लिए पार्टी के पास डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के रूप में एक बड़ा चेहरा मौजूद है। लेकिन योगी सरकार पर ब्राह्मणों की उपेक्षा को लग रहे आरोप को देखते हुए पार्टी के अंदरखाने में यही चर्चा है कि प्रयागराज से डॉ. रीता जोशी को भाजपा अब बड़ी जिम्मेदारी देनी जा रही है। पिछले दिनों कांग्रेस छोड़कर आए जितिन प्रसाद और यूपी में पर्यटन मंत्री का पद छोड़कर सांसद बनीं डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ब्राह्मण वोटों के लिहाज से काफी अहम माने जा रहे हैं।

ब्राह्मणों को भाजपा अपना परंपरागत वोटर मानती है। इस वजह से वह इन दिनों इस बिरादरी को लुभाने में जुटी है। क्योंकि रीता जोशी सांसद हैं इसलिए मोदी सरकार उन्हें अपनी कैबिनेट में  शामिल कर एक बड़ा संदेश देने की कोशिश कर सकती है। रीता यूपी की एकमात्र ऐसी पहली महिला नेता हैं जो मेयर, विधायक होने के साथ योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री का पदभार संभाल चुकी हैं। वर्ष 2019 में ही वह प्रयागराज से सांसद बनीं। इसके अलावा उनका पॉलिटिकल ब्रैकग्राउंड भी काफी मजबूत है। उनके पिता स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा यूपी में तो भाई विजय बहुगुणा उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के पद पर रह चुके हैं।

शिक्षा राज्य मंत्री या रेल राज्य मंत्री बनाए जाने की चर्चा
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वीआरएस ले चुकीं सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी को केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल के साथ शिक्षा राज्य मंत्री बनाया जा सकता है। पार्टी के अंदर खाने में चर्चा यह भी है कि कोरोना की वजह जान गंवाने वाले रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन के बाद से यह पद रिक्त चल रहा है। ऐसे में उन्हें रेल राज्य मंत्री का पद भी दिया जा सकता है।

 

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा : इंजीनियर के साथ हुई लूट की घटना में चौकी प्रभारी सहित 6 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
सड़क हादसे में युवती की मौत
नींद की झपकी आने से हौंडा सिटी कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी एक की मौत 4 घायल
ITS इंजीनियरिंग कॉलेज में IEEE अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 'ICAC2N-24' में उन्नत तकनीकी चर्चाएँ, शोध पत्र...
सभी क्षेत्रवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं :आचार्य अशोकानन्द जी महाराज
एमिटी की प्रधानाध्यापिका को नोवरा राष्ट्रीय सम्मान, रेनू सिंह के नेतृत्व में विद्यालय सीबीएसई परीक...
गौतबुद्ध नगर: श्रमिकों को लेकर ट्रेन होगी रवाना
दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- मुख्यमंत्री का वादा पूरा किया जाना है जरूरी, सरकार दे मकान का किराया
टाटा ग्रुप का हो जाएगा एयर इंडिया? कर्ज में डूबी एयरलाइन पर इस माह दर्ज होगी बोली
Covid Outbreak In India: भारत में बढ़ते कोरोना मामलों पर अमेरिका चिंतित, कहा- हर संभव मदद करेंगे
उम्मीद: 102 साल पहले के स्पैनिश इंफ्लुएंजा की तरह कोविड-19 से भी मुकाबला करेगा भारत
चंद्रयान-3 : रहस्यमयी जानकारियां जुटाने में लगा रोवर प्रज्ञान, इसरो ने साझा की जानकारी
मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार, 42 किलो गांजा बरामद, पकड़े गए नशीले पदार्थ का मू...
भाजपा को यहां से विदा कर दो, हम मोदी का चेहरा नहीं देखना चाहते : ममता
कोरोना: बिना मास्क चुनाव प्रचार पर हाईकोर्ट ने आयोग और केंद्र को भेजा नोटिस
रुपए लेनदेन के विवाद में भाई-भाभी ने युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा