India China Tension: परस्पर स्वीकार्य हल के लिए वार्ता जारी रखेंगे भारत-विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली, प्रेट्र। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि भारत-चीन पिछले हफ्ते अपनी वार्ता में कूटनीतिक और सैन्य तंत्र से वार्ता जारी रखने के लिए सहमत हुए ताकि टकराव वाले सभी स्थानों से सैनिकों की पूर्ण वापसी के लिए एक परस्पर स्वीकार्य समाधान पर पहुंचा जा सके और द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति हो सके। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्यकारी तंत्र (डब्ल्यूएमसीसी) की 22वीं बैठक 25 जून को हुई थी।

उन्होंने आनलाइन ब्रीफिंग में कहा, ‘दोनों पक्ष कूटनीतिक और सैन्य तंत्र के जरिये वार्ता एवं संवाद जारी रखने को सहमत हुए ताकि टकराव वाले सभी स्थानों से सैनिकों की पूर्ण वापसी के लिए एक परस्पर स्वीकार्य समाधान पर पहुंचा जा सके, जिससे शांति एवं स्थिरता पूरी तरह से बहाल हो सके और द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति हो सके।’ बागची ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच यह भी सहमति बनी कि अंतरिम तौर पर वे जमीन पर स्थिरता सुनश्चित करना जारी रखेंगे और किसी भी अप्रिय घटना को रोकेंगे। भारत और चीन वरिष्ठ कमांडरों की अगले दौर की बैठक शीघ्र करने को भी सहमत हुए। उन्होंने कहा कि इसकी तारीख अभी तय की जानी है।

बता दें कि भारत और चीन ने 25 जून को सीमा विवाद पर एक और दौर की कूटनीतिक वार्ता की थी। इस दौरान वे पूर्वी लद्दाख के बचे हुए गतिरोध वाले बिंदुओं से सैनिकों की पूर्ण वापसी के लक्ष्य को हासिल करने के लिए यथा शीघ्र अगले दौर की सैन्य वार्ता के लिए सहमत हुए। भारत और चीन के बीच पिछले साल मई से पूर्वी लद्दाख में कई बिंदुओं पर सैन्य गतिरोध बना हुआ है। वार्ताओं के जरिए इसका हल ढूंढा जा रही है, लेकिन पूर्ण सफलता अभी तक नहीं मिल पाई है।

मेहुल चोकसी व नीरव मोदी की प्रत्यर्पण कार्यवाही पर विदेश मंत्रालय करीब से रख रहा नजर

भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी और नीरव मोदी के क्रमश: डोमिनिका और ब्रिटेन से प्रत्यर्पण के बारे में विदेश मंत्रालय ने कहा कि इनमें से किसी भी मामले पर उनके पास अद्यतन सूचना नहीं है, लेकिन मंत्रालय जारी कानूनी कार्यवाही पर करीबी नजर रखे हुए है।

यह भी देखे:-

सड़क हादसे में पुलिस चौकी इंचार्ज की मौत
बकाया न जमा कराने पर यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह का बिल्डर व इंस्टीटूशन  के खिलाफ बड़ा एक्श...
यूपी चुनाव 2022: यूपी में ओवैसी ,बोले- पूरे दमखम से लड़ेंगे चुनाव
अखिल भारतीय गुर्जर संस्कृति शोध संस्थान मैं किया गया ध्वजारोहण
यूपी: नहीं बढ़ेगी कक्षा एक से आठ तक स्कूलों की फीस, उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने की घोषणा
ग्रेटर नोएडा; यूपी सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर गौतम बुद्ध विश्विद्यालय मे हुआ कार्यक्रम, जानें क्या...
श्री धार्मिक रामलीला सेक्टर पाई : मूर्छित हुए लक्ष्मण, संजीवनी लाए हनुमान
Tokyo Olympic 2020 Day 7 Live: बॉक्सर सतीश, बैडमिंटन स्टार सिंधु क्वार्टर फाइनल में, पुरुष हॉकी टीम ...
पृथ्वी का भविष्य मनुष्य की गतिविधियों पर करेगा निर्भर, ग्लोबल वार्मिग का कारण भी बन रहे लोग
Bank Strike Today: बैंकों में आज से दो दिन की हड़ताल, SBI सहित कई सरकारी बैंकों में कामकाज रहेगा प्र...
बच्चों ने पड़ोसी के उपले तोड़े, बड़ों में हुई कहासुनी खूनी संघर्ष में बदली, एक कि मौत
WhatsApp पर मौजूद है दो कमाल के सीक्रेट फीचर्स, चुपके से पढ़ें किसी के मैसेज, चैटिंग करते हुए किसी क...
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में विकसित होगी कोरियन और जापानी सिटी
कैलाश मासूम की फिल्म लिखेंगे रंजीत कपूर
भारत मंडपम में सैन्य इतिहास की थीम के साथ नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2026 का शुभारंभ, प्रवेश निःशुल...
LOCK DOWN में फंसे छात्रों एवं प्रवासी मजदूरों व कामगारों को उनके गृह जनपद भेजने की कवायद शुरू : अ...