दस महिलाओं को शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाला मैनेजर, जानिए कैसे हुआ गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा : मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से तलाकशुदा महिलाओं को शादी का झांसा देकर उनके साथ यौन संबंध और ठगी करने वाले फर्जी मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अभी तक तकरीबन दस महिलाओं को झांसा देकर करीब 50 लाख रुपए ठग चुका है।

महिलाओं ने खुद कोशिश की और पुलिस के सहयोग से आरोपी को पकड़ा । बिसरख कोतवाली के एसएचओ राजेश शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया ठग हिमशिखर खन्नौर हिमाचल प्रदेश का निवासी है। वह खोड़ा कॉलोनी में सपरिवार रहता था। वह अपना नाम पता बदलकर मैट्रिमोनियल साइट के जारिए तलाकशुदा महिलाओं को अपने जाल में पहले फंसाता फिर शादी का झांसा देकर महिला के साथ यौन संबंध बनाता और फिर किसी बहाने से पैसे ठग लेता था। वह करीब दस महिलाओं से 50 लाख रुपए ठग चुका है। जिनमें से चार महिलाओं ने बिसरख कोतवाली पहुंचकर आरोपी की पहचान की है।

गौर सिटी सोसाइटी में रहने वाली एक महिला ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। तलाकशुद महिला ने पुलिस को बताया कि करीब तीन महीने पहले उसने मैट्रिमोनियल साइट पर रजिस्ट्रेशन किया था। जिसके बाद आरोपी ने महिला से संपर्क किया। महिला को आरोपी ने अपना नाम रोहन वर्मा बताया था। महिला को उसने बताया कि वह मुबंई का रहने वाला है। मुंबई में वह की नामी कार निर्माता कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर है। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। इस बीच उसने महिला के साथ योन उत्पीड़न किया और करीब एक लाख रुपए ठग लिए। इसके बाद उसने महिला से दूरी बना ली। महिला को ठगी का अहसास हुआ।

ऐसे दबोचा ठग मैनेजर

नोएडा की रहने वाली एक महिला को आरोपी ने अपना शिकार बनाया था। वह महिला से करीब दो लाख रुपए ठग चुका है। करीब डेढ़ साल तक वह महिला के सपंर्क रहा। इसके बाद वह अचानक गायब हो गया। महिला ने फेसबुक के माध्यम से उसकी असलियत जानने की कोशिश की। महिला ने फेसबुक पर उसके पोस्ट को लाइक और कमेंट करने वाले लोगों से संपर्क साधा। महिला को पता चला कि रोहन उसके अलावा कई महिलाओं को अपना शिकार बना चुका है। ग्रेटर नोएडा में रहने वाली एक महिला ने नोएडा में रहने वाली महिला का साथ दिया। महिला ने व्हाट्सअप पर एक ग्रुप बनाया और उन पीड़िताओं को उसमें जोड़ा जो आरोपी की शिकार बन चुकी थी। महिलाओं ने अपने साथ हुई घटना और आरोपी के फोटो ग्रुप पर शेयर किए। आगरा की रहने वाली एक महिला ने ग्रेटर नोएडा के रहने वाली महिला को बताया कि फिलहाल आरोपी उसके संपर्क में है। इस बीच सभी महिलाएं एक हो गई। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के एसपी देहात सुनीति से मदद मांगी। आगरा की रहने वाली महिला ने आरोपी को मिलने के बहाने ग्रेटर नोएडा के एक मॉल में बुलाया। जैसे आरोपी वहां पहुंचा पुलिस की टीम ने उसे दबोच लिया।

बेंगलूरु में दर्ज है मुकदमा

फर्जी मैनेजर हिमशिखर वर्मा के खिलाफ एक महिला ने दो साल पहले बेंगलूरु में मुकदमा दर्ज करवा रखा है। आरोपी ने महिला से 19 लाख रुपए ठग है। महिला ने लोन लेकर आरोपी को पैसे दिए थे। उसने कुछ दिनों में पैस लौटाने का वादा किया था। फिलहाल में वह आगरा की रहने वाला एक महिला पर लोन लेकर पैसे लेन का दबाव बना रहा था। लेकिन उससे पहले वह धर गया।

यह भी देखे:-

गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय भारत की छवि को गलत रूप से प्रस्तुत करने वालों को जवाब देने का केंद्र बने : स...
ग्रेटर नोएडा : कासना पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ शातिर बदमाश, तीन गिरफ्तार
8 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म, मुकदमा दर्ज
बाइक बोट कंपनी के निवेशकों की महासभा, धन वापसी समेत कई मांग , आप भी पढ़ें
जिसे मरा समझ कर भिंड में किया अंतिम संस्कार, वह नोएडा में मिली जिंदा
देखें VIDEO, नोएडा पुलिस एनकाउंटर में दो डकैत घायल
स्क्रैप माफिया रवि काना का रिमांड मंजूर, कल से शुरू होगी पूछताछ
हाथरस अपहरण कांड: एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अभिनव भारद्वाज सकुशल बरामद, मुठभेड़ में एक...
कंपनी के निदेशक ने पार्टी के दौरान युवती के साथ की अश्लील हरकत, गिरफ्तार
नोएडा पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ ईनामी कैब लूटेरा
महिला इंजीनियर से मारपीट कर लूट
सेक्टर जू में चोरों ने मचाया तांडव, कई घरों के ताले टूटे
इंजीनियर महिला की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, सास श्वसुर
रेलवे ट्रेक पर मिला अज्ञात महिला का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
शाहबेरी काण्ड के आरोपी बिल्डर पर लगा एनएसए
दोस्त की निर्मम हत्या करने वाले पांच दोस्त गिरफ्तार