गलगोटिया कॉलेज में “प्लास्टिक प्रबंधन और पुनर्चक्रण” विषय पर वेबिनार का आयोजन

ग्रेटर नोएडा : गलगोटिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के ग्रीन एनवायरनमेंट क्लब और अनुप्रयुक्त विज्ञान विभाग के द्वारा काॅलिज निदेशक डॉ बृजेश सिंह एवं एप्लाइड साईंस विभाग के एचओडी के मार्गदर्शन में “प्लास्टिक प्रबंधन और पुनर्चक्रण” विषय पर एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार का संचालन बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड की मधुबाला शर्मा और शुभम त्रिपाठी द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि एवं वक्ता के रूप में नितिन श्रीवास्तव शायना इकाउंटिफाइड इंडिया प्रा. लिमिटिड ने भाग लिया। वेबिनार में शिक्षकों और छात्रों ने भाग लिया। उसके बाद मधुबाला शर्मा ने प्लास्टिक डीकंपोज़िंग के साथ हमने क्या गलती की प्लास्टिक के अपघटन के दौरान हमें किन किन चरणों का पालन करना चाहिए जैसै विषयों पर चर्चा की। शुभम त्रिपाठी ने छात्रों को बताया कि बिसलेरी संगठन प्लास्टिक प्रबंधन में क्या कर रहा है और हम बिसलेरी की पहल “बॉटल्स फॉर चेंज” के साथ कैसे भाग ले सकते हैं। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में नितिन श्रीवास्तव ने विषय को विस्तार से बताते हुए अपनी प्रस्तुति साझा की और बताया कि प्लास्टिक प्रबंधन के अप्रभावी तरीके ने हमारे पर्यावरण को कैसे प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि अगर बेहतर तरीके से प्लास्टिक का उपयोग किया जाए तो हम प्लास्टिक से टेबल, ईंट, सड़क और घर की छोटी-छोटी चीजें आदि बना सकते हैं। कहा कि प्लास्टिक खराब नहीं है, हम प्लास्टिक का उपयोग कैसे करते हैं वह खराब है।

उनके व्याख्यान के बाद प्रश्नोंत्तर सत्र हुआ जहां वक्ताओं ने छात्रों के प्रश्नों के उत्तर दिए। समन्वयक के रूप में डॉ राजेश त्रिपाठी, वेबिनार के आयोजक डॉ. विपिन श्रीवास्तव, डॉ अनुराधा साहा और डॉ मोनिका मलिक ने महत्वपू्र्ण भूमिका निभाई। डाॅ. अनुराधा साहा ने सभी स्वयंसेवक अभिषेक पांडेय, अंशिका निगम, अर्पिता सिंह, इशिता अग्रवाल, इशिता सिंह, हम्माद, दक्ष, आयुषी सिंह, अंकित, कार्तिकेय को धन्यवाद दिया। सभी वक्ताओं को ई-मोमेंटो और सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट देकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

यह भी देखे:-

योगी सरकार का बड़ा कदम: ग्रेटर नोएडा में इंस्टीट्यूशनल प्लॉट्स के लिए ई-ऑक्शन की योजना
शारदा विश्विद्यालय में फ्रेशर पार्टी, छात्र-छात्राएं म्यूजिक पर थिरके, उमंग सेठी मिस्टर फ्रेशर तो चा...
ग्रेटर नोएडा: किसान महापंचायत से यमुना प्राधिकरण तक गूंजा आंदोलन, 2 दिसंबर को दिल्ली कूच का ऐलान
दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- मुख्यमंत्री का वादा पूरा किया जाना है जरूरी, सरकार दे मकान का किराया
टीएमसी को एक और बड़ा झटका,टीएमसी  के पूर्व राज्यसभा सांसद दिनेश त्रिवेदी भाजपा में शामिल
बच्चों के झगड़े में बड़े आपस में भिड़े, फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार
अपहरण व रिश्वत मांगने के आरोप साइबर थाने का कांस्टेबल समेत 2 गिरफ्तार, दारोगा समेत पाँच कांस्टेबल फ...
गलगोटियास विश्वविद्यालय ने जिला गौत्तम बुद्ध नगर के “ज़िला कारागार” में “राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का कि...
क्रांतिकारी लॉन्च: एक्सपो बाजार और TICA ने भारत का प्रीमियर B2B कैश एंड कैरी मॉडल पेश किया
आज होगी सेल्फी विद कैंपस कार्यक्रम की शुरुआत
संकलन:नए-नए नैरेटिव समाज में लेकर आने वाले वामपंथ के स्वरूप कितने हैं ...पढ़िए विस्तार से
टोक्यो ओलंपिक में खेल रही थी एथलीट, घर लौटते ही मिली बहन की मौत की खबर, निकल पड़े आंसू
Earthquake: दिल्ली एनसीआर में कांपी धरती
फिर लॉकडाउन से होगा जीना मुहाल? दिल्ली से महाराष्ट्र तक कोरोना से बुरा हाल, जानें कहां-कैसे हैं हाला...
एंटीलिया केस में NIA का बड़ा एक्शन, 12 घंटे की पूछताछ के बाद सचिन वाझे गिरफ्तार, आज होगी कोर्ट में प...
प्लेटफार्म टिकट की कीमत में तीन गुना बढ़ोतरी, रेलवे ने बताया- आखिर क्‍यों उठाया गया ये कदम