संकटमोचन महायज्ञ में ज्योतिर्लिंग भीमाशंकर का आवाहन किया गया
ग्रेटर नोएडा / परम पूज्य सदगुरुदेव भगवान श्री बालाजी महाराज की अपार कृपा से सीता राम भगवान के अपार आशीर्वाद से भगवान भोलेनाथ एवं मां पार्वती के रुद्र संकल्प से ग्रेटर नोएडा की पावन भूमि श्री शिव मंदिर अल्फा वन ग्रेटर नोएडा में चल रहे ।
41 दिवसीय संकट मोचन महायज्ञ में आज बीसवें दिन की आहूति पूर्ण हुई।
ट्रस्ट के संयोजक श्रीमान सतेन्द्र राघव ने जानकारी देते हुए बताया कि आज बीसवें दिन की आहुति में भगवान भोलेनाथ के 12 ज्योतिर्लिंगों में से 1 ज्योतिर्लिंग भीमाशंकर का आवाहन करते हुए संकट मोचन महायज्ञ की आहुति संकट मोचन मेहंदीपुर धाम श्री बालाजी महाराज को समर्पित की मां अंजनी व पवन पुत्र केसरी नंदन श्री हनुमान जी महाराज इस कलयुग के वर्तमान समय में पूर्ण रूप से अवतरित होकर भगवान श्री राम के सभी कार्य एवं उनकी कथाओं को उनके ऐसे महान यज्ञ को ग्रहण कर श्री हरि के परम धाम तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं ।
ऐसे परम भक्त मां अंजनी के लाल श्री हनुमान जी महाराज को श्री बालाजी मानव सेवा समिति की ओर से यह संकट मोचन महायज्ञ सभी यजमानो एवं भक्तों द्वारा समर्पित किया जा रहा है ।
आज के एक दिवसीय यजमान श्रीमान ललित सिंह नायल जी सह पत्नी सपरिवार उपस्थित रहे ।
प्रतिदिन की भांति आज भी संकट मोचन महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर श्री बालाजी महाराज को आहुति प्रदान की ।
