BHU Exams 2021: बीएचयू ने UG और PG परीक्षा का शेड्यूल किया जारी, ओपन बुक फॉर्मेट में होंगे एग्जाम

BHU Exams 2021: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, (Banaras Hindu University, BHU) ने यूजी और पीजी परीक्षाओं के लिए टाइमटेबल जारी कर दिया है। यूजी छात्रों के लिए परीक्षा 10 जुलाई से 27 जुलाई 2021 तक आयोजित की जाएगी। वहीं पीजी के विभिन्न प्रोगाम के लिए परीक्षा तिथियां अलग-अलग हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.bhu.ac.in/ पर जाकर पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं। ये परीक्षाएं ओपन बुक फॉर्मेट में आयोजित की जाएंगी। वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए, परीक्षा विभिन्न स्थानों पर और एक ही पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

यूनिवर्सिटी की ओर से जारी सूचना के मुताबिक अंडरग्रेजुएट प्रोगाम के अलावा एमएससी केमिस्ट्री की 13 जुलाई से 24 जुलाई, 2021 के बीच आयेाजित की जाएंगी। वहीं फिजिकल Oceanography और Marine Geophysic की परीक्षाएं 12 जुलाई से आयोजित की जाएगी। इसके अलावा एमएससी एनवायरमेंटल साइंस सेमेस्टर सेकेंड की परीक्षाएं 12 जुलाई से 16 जुलाई, 2021 के बीच आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा पांचवे सेमेस्टर की परीक्षाएं 14 जुलाई से 15 जुलाई, 2021 के बीच आयोजित होंगे।

बता दें कि कोविड-19 महामारी के चलते दिल्ली विश्वविद्यालय की तरह ही बीएचयू भी इस बार परीक्षाओं का आयोजन ओपेन बुक एग्जाम पद्धति से ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जाना है। स्टूडेंट्स को क्वेश्चन पेपर ऑनलाइन माध्यमों से भेजे जाएंगे और छात्र इनके आंसर को लिखकर अपनी शीट्स को स्कैन करके विश्वविद्यालयों को ऑनलाइन माध्यमों से वापस भेजेंगे। इस दौरान छात्र अपने बुक्स या स्टडी मैटेरियल ओपेन कर सकेंगे।

गौरतलब है कि इस साल भी देश भर में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर अप्रैल के महीने में आने के बाद से पहले बोर्ड परीक्षाएं और फिर यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं। हालांकि सीबीएसई की 10वीं परीक्षा कैंसिल करने के बाद यूपी, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, असम सहित अन्य राज्यों ने भी 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को कैंसिल कर दिया था। इसके बाद अब मूल्यांकन मानदंड तय होने के बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा।

यह भी देखे:-

गौतमबुद्ध नगर के नोडल अधिकारी नरेंद्र भूषण पर सपा महासचिव ने  की ईनाम की घोषणा, कहा लम्बे समय से गाय...
सरकार जनता की हर समस्या के समाधान के लिए है दृढ़ संकल्पित: सीएम योगी
स्पोर्ट्स इंडिया अवार्ड 2019 में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
योग और स्वास्थ्य - पाचन/उदर - समूह के योगासन, बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
शारदा यूनिवर्सिटी में वाइट कोट र्सेरेमनी का आयोजन
सियासी हलचल: क्या भाजपा लड़ेगी बिना चेहरे के यूपी मे विधानसभा चुनाव?
JNU: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में फिलहाल ऑनलाइन कक्षाएं रहेगी जारी, अप्रैल के अंत में शुरू होगी प्...
डॉ. तकी इमाम (निदेशक फलक लाइफलाइन हॉस्पिटल बिलासपुर ) की ओर से क्षेत्रवासियों को दीपावली, गोवर्धन ...
UP Kanwar Yatra 2021 Guideline: जरूरी होगी RTPCR नेगेटिव रिपोर्ट, CM योगी ने निर्णय लेने के दिए निर्...
लॉकडाउन में जरूरतमंद बन चुके लोगों के साथ नेफोमा की टीम ने बांटी ईद की ख़ुशी
सड़कों पर चेन लूटने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
पत्नी के ऊपर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
महिला दिवस पर "द अर्थ सविओउर्स फ़ाउंडेशन" NGO में महिलाओं का सम्मान
गौतबुद्ध नगर: श्रमिकों को लेकर ट्रेन होगी रवाना
भारतीय महिला टीम: इंग्लैंड के साथ T20 सीरीज की बराबर, शेफाली वर्मा ने खेली तूफानी पारी
रोहिंग्या को कैसे मिलती है भारत में नागरिकता, यूपी एटीएस को मिले कई अहम साक्ष्य