टीकाकरण पर गैर-जिम्मेदाराना बयान: भड़के डॉ. हर्षवर्धन, बोले- थोड़ी शर्म खाओ, संकट के बीच मत करो राजनीति

देश में कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए तेजी से कोविड टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। वहीं टीकाकरण को लेकर कई नेताओं के गैर-जिम्मेदाराना बयान भी सुनने और देखने को मिल रहे हैं। टीकाकरण पर नेताओं के गैर-जिम्मेदाराना बयानों पर गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भड़क गए।डॉ. हर्षवर्धन ने नाराजगी जताते हुए कहा कि थोड़ी शर्म खाओ, इस संकट के समय में तो कम से कम राजनीति करना छोड़ दें।

https://twitter.com/ANI/status/1410511717138780160/photo/1?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1410511717138780160%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Findia-news%2Fcovid19-vaccination-dr-harsh-vardhan-said-on-irresponsible-statements-leave-shameless-urge-to-play-politics-even-in-midst-of-pandemic

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन सिलसिलेवार कई ट्वीट कर वैक्सीनेशन से जुड़े तथ्य शेयर किए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की तरफ से 75 फीसदी टीके मुफ्त में उपलब्ध कराने के बाद टीकाकरण की गति तेज हो गई और जून में 11.50 करोड़ खुराकें दी गईं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा, ”मैं टीकाकरण को लेकर गैर-जिम्मेदाराना बयान देने वाले नेताओं से अनुरोध करता हूं कि बेशर्मी छोड़ दें। कोरोना महामारी के बीच राजनीति से दूर रहें।”  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अगर ये नेता तथ्य जानते हैं और फिर भी ऐसे बयान रहे हैं, तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि जुलाई के लिए कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति के बारे में भी राज्यों को पहले ही सूचित कर दिया गया है। ये जानकारी राज्यों के साथ 15 दिन पहले शेयर की गई थी, साथ ही रोजाना आपूर्ति के बारे में भी जानकारी दी गई। जुलाई में कुल 12 करोड़ खुराक उपलब्ध कराईं जाएंगी। निजी अस्पताल की आपूर्ति इससे अधिक होगी। उन्होंने कहा कि अगर राज्यों में समस्याएं हैं, तो ये दर्शाता है कि उन्हें अपने टीकाकरण अभियान के लिए बेहतर योजना बनाने की आवश्यकता है। अंतरराज्यीय योजना और लॉजिस्टिक राज्यों की जिम्मेदारी है।

 

यह भी देखे:-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैरीटाइम इंडिया समिट 2021 का उद्घाटन करेंगे
27 सितंबर को कैसे करना है भारत बंद, किसान संगठन ने जारी की गाइडलाइन
अफगानिस्तान पर दिल्ली में बड़ी बैठक, मजबूत हो रहे आतंकी संगठनों के खिलाफ रणनीति पर चर्चा
लावारिस गोवंशों मवेशियों को पकड़ने के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क , पढ़ें पूरी खबर 
जीएसटी परिषद की 48वीं बैठक, जानिए क्या निर्णय लिया गया
एक्यूरेट इन्स्टीट्यूट में विद्यार्थियों ने फिल्मी हस्तियों के साथ धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
ग्रेनो सीईओ ऋतु महेश्वरी ने 200 टॉयलेट सीट लगाने के मिशन का किया आगाज
नोएडा : मोबाइल लूट कर भाग रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़
Janmashtami 2021: जन्माष्टमी आज, इस शुभ मुहूर्त और विधि अनुसार करें श्रीकृष्ण की आराधना
Weather Updates: राजस्थान, लद्दाख, जम्मू- कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में आज बारिश के आसार, जानें दिल्ली...
भारत बायोटेक की आज डब्ल्यूएचओ के साथ बैठक, कोवैक्सीन को मान्यता देने पर होगा फैसला
जीबीयू में "लिडार सिस्टम्स एण्ड रिलायबिलिटी” विषय पर व्याख्यान का आयोजन
उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए समाज सेविका सविता शर्मा सम्मानित
Noida Unlock : नोएडा-ग्रेनो में 33 दिन बाद खुले बाजार, रौनक दिखी कम
गलगोटिया  कॉलेज : इकोसिस्टम रेस्टोरेशन विषय पर एक राष्ट्रीय वेबिनार
तूफान टाक्टे और पश्चिमी विक्षोभ का असर, यूपी, उत्तराखंड सहित इन राज्यों में तेज हवा के साथ भारी बारि...