यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को फोन कर जन्मदिन की बधाई दी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आज जन्मदिन है। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें फोन कर बधाई दी।

योगी ने उन्हें ट्वीट कर भी बधाई दी और कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।

बता दें कि अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने कल से ही जश्न मनाना शुरू कर दिया था। कार्यकर्ताओं ने मंदिरों में पूजा-पाठ की और केक काटा। अखिलेश यादव आज 1 जुलाई को अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं।

गौरतलब है कि प्रदेश में यूपी के 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा इसी जुलाई महीने से ही पूरी तरह चुनावी मैदान में कूदने को तैयार है। सपा ने तैयारियां कर ली हैं।

यह चुनाव भाजपा के लिए बेहद अहम है क्योंकि यूपी चुनाव को 2024 के लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं, सपा के लिए ये चुनाव अस्तित्व का सवाल है। चुनाव में तेज जुबानी जंग होना तय है। ऐसे में दो नेताओं के बीच इस तरह बधाइयों का आदान-प्रदान अच्छी बात है।

बता दें कि अखिलेश यादव ने भी पांच जून को मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी थी।

 

यह भी देखे:-

यूपी मिशन 2022 : लखनऊ में संघ और बीजेपी की मैराथन मीटिंग, जानिए क्या चल रही प्लानिंग
बाल देख-रेख संगठनों को डीएम मनीष कुमार वर्मा का निर्देश, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, जानिए
Assembly Election 2021 LIVE : नंदीग्राम में ममता बनर्जी चोटिल, बोलीं- मुझ पर हमला हुआ, भाजपा ने बताय...
कोरोना का निकला दम: 201 दिनों बाद संक्रमितों की संख्या 20 हजार से नीचे
UPPSC Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में 130 पदों पर निकली भर्तियां, 1 जुलाई तक करें ...
मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा पर जोर, महिलाओं को दी गई जागरूकता
Weather Updates: यूपी समेत देश के इन हिस्सों में होगी जमकर बारिश
पोस्टमार्टम रिपोर्ट: गोली लगने से किसी भी किसान की नहीं हुई मौत, बाकी चार लोग पिटाई से मरे
नववर्ष पर जिला कांग्रेस कमेटी की हुई समीक्षा बैठक
कोरोना संक्रमित परिवारों को भोजन उपलब्ध करा रहा आई आईएमटी  कॉलेज
Poster making , Nurturing plants on world Environment day celebrated in Ryan International School
विंध्यधाम: अयोध्या, काशी और मथुरा की तर्ज पर होगा विंध्यक्षेत्र का विकास, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
आईआईए के उद्यमीयों ने किया इंडिया फूड एक्सपो के रोडशो वृहद गोष्ठी का आयोजन
दरयाव आदर्श वन्स शिक्षा समिति द्वारा गर्म कपडे व पाठ्य सामग्री का वितरण  
सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन पर राष्ट्रचिंतना की परिचर्चा में उभरी जन-जागरूकता की नई दिशा
दिल्ली में 3 और लोगों की मौत के बाद डेंगू से मरने वालों की संख्या हुई 9, कुल मामले बढ़कर 2,700 के पा...