LPG सिलेंडर PRICE HIKE: घरेलू के साथ कमर्शियल भी हुआ महंगा

नई दिल्‍ली। LPG सिलेंडर ग्राहकों को तगड़ा झटका लगा है। Indian oil ने दिल्‍ली में बिना Subsidy वाले 14.2 Kg LPG Cylinder के रेट 1 जुलाई 2021 से बढ़ा दिए हैं। कंपनी ने एक सिलेंडर की कीमत में 25.50 रुपए की बढ़ोतरी की है। इससे 809 रुपए में मिलने वाला सिलेंडर अब 834.50 रुपए में मिलेगा। इसके साथ ही 19 Kilo के कमर्शियल सिलेंडर के रेट भी 1 जुलाई 2021 से बदल गए हैं। इसके रेट में 76.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। अब यह 1550 रुपए में मिलेगा।

बता दें कि बीते महीने कंपनी ने कमर्शियल सिलेंडर के रेट में 122 रुपए की कटौती की थी। इससे 19 Kilo Ka Cylinder 1473.50 रुपए में आ गया था। हालांकि बिना सब्सिडी वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

क्‍या है राज्‍यों में कीमत

बता दें कि LPG के दाम राज्‍य दर राज्‍य बदलते रहते हैं। दिल्‍ली में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1550 रुपए हो गए हैं। जबकि मुंबई में 1507 रुपए हैं। वहीं Kolkata में 1629 रुपए और चेन्‍नै में 1687.5 रुपए प्रति सिलेंडर हैं।

मई में भी नहीं बदले थे दाम

Subsidy वाले सिलेंडर के दाम में मई में भी कोई बदलाव नहीं हुआ था। हालांकि अप्रैल में 10 रुपये की कटौती की गई थी। दिल्ली में इस साल जनवरी में LPG सिलेंडर का दाम 694 रुपये था, जिसे फरवरी में बढ़ाकर 719 रुपये प्रति सिलेंडर किया गया। 15 फरवरी को दाम बढ़ाकर 769 रुपये कर दिए गए। इसके बाद 25 फरवरी को LPG सिलेंडर के दाम 794 रुपये हो गए। मार्च में LPG सिलेंडर के प्राइस को 819 रुपये कर दिया गया।

यह भी देखे:-

खेल प्रकोष्ठ प्रभारी बने स्केटिंग कोच आकाश रावल बने
आचरण शक्ति फाउंडेशन द्वारा आत्मरक्षा शिविर का आयोजन
देखें VIDEO, ग्रैंड वेनिस माल के मालिक पर किसने दर्ज कराया धोखाधड़ी का मुकदमा
UP Police UPPRPB Recruitment 2021: यूपी पुलिस ने निकाली एक और नोटिस, इस तारीख़ से आवेदन शुरू
कोरोना वैक्सीन: भारत को जल्द मिल सकती है सिंगल डोज वैक्सीन
UP Panchayat Election 2021: मुलायम सिंह की भतीजी को भाजपा ने दिया टिकट, देखिए मैनपुरी की सूची
दिल्ली में आज से 24 घंटे होगा कोरोना का टीकाकरण, सरकार ने दिया आदेश
पहले दिन किसी प्रत्याशी ने नहीं किया नामांकन
बिल्डर के कर्मचारी ने लूट की झूठी सूचना दी, भाई के साथ गिरफ्तार, लूट की रकम बरामद
इस साल 10 हजार लोगों को कर कंपनी रही हायर, इन सेक्टर्स में होंगी भर्तियां
होम इंडस्ट्री की चकाचौंध बिखेर सम्पन्न हुआ एचजीएच इंडिया 2021
जिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार वर्मा का ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाएं सं...
निर्माणाधीन बिजलीघर में चोरी करने वाला गैंग पकड़ा गया: पांच आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो दबोचे, अव...
प्रकाश इंस्टिट्यू में फ्रेशर पार्टी, अभिजीत बने मिस्टर फ्रेशर तो कनिका को मिस फ्रेशर का खिताब
यूपी में 24 से 31 मार्च तक सभी स्कूल किये गए बंद, जाने पूरी ख़बर
ग्रेटर नोएडा के बच्चों ने स्केटिंग में बनाया अनूठा रिकॉर्ड