खुलासा: प्रधानमंत्री मोदी के साथ मंच साझा कर चुका है धर्मांतरण का आरोपी इरफान शेख, पीएम ने थपथपाई थी पीठ

यूपी एटीएस की गिरफ्त में आए सांकेतिक भाषा के अनुवादक इरफान शेख को लेकर चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। दो अलग-अलग मौकों पर इरफान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा कर चुका है। जिस इरफान ने 2017 में गुजरात के राजकोट में और 2020 में यूपी के प्रयागराज में प्रधानमंत्री के भाषण का संकेत की भाषा में अनुवाद कर उनकी बात मूक बधिरों तक पहुंचाई थी, वही इरफान मूक बधिरों में दूसरे धर्मों के प्रति नफरत का जहर घोलने लगा। इन दोनों ही मौकों पर प्रधानमंत्री ने इरफान से न सिर्फ हाथ मिलाया था बल्कि उसकी पीठ भी थपथपाई थी।

 

मूल रुप से महाराष्ट्र के बीड़ का रहने वाला इरफान दिल्ली में बाल कल्याण मंत्रालय के अधीन इंडियन साइन लैंग्वेज रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर पर सांकेतिक भाषा के अनुवादक के रुप में काम करता था। इसी दौरान कब उसके सिर पर धर्म का नशा चढ़ गया और वह दूसरे धर्म के लोगों को बहकाने लगा किसी को पता ही नहीं चला। एटीएस के हत्थे उमर गौतम और जहांगीर आलम चढ़े तो उन्होंने इरफान की असलियत बताई जिसके बाद एटीएस ने इरफान और उसके दो साथी हरियाणा के मूक बधिर मन्नू यादव उर्फ मन्नान और राहुल भोला को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से गिरफ्तार किया था।

 

अपराध में था शामिल इस लिए किया गिरफ्तार-एटीएस
उधर, आईजी एटीएस जीके गोस्वामी का कहना है कि इरफान अपराध में शामिल था। उसे साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। इरफान ने किसके साथ, कब और कहां मंच साझा किया यह हमारी तफ्तीश का विषय नहीं है। प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा करने के सवाल पर कहा कि हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, इस बारे में बाल कल्याण मंत्रालय ही बेहतर बता सकता है।
रिमांड पर गुरुवार को होगी सुनवाई
सोमवार को गिरफ्तार किए गए इरफान शेख और उसके साथी मन्नू यादव व राहुल भोला की रिमांड पर गुरुवार को सुनवाई होगी। एटीएस ने तीनों को सात दिनों की रिमांड पर भेजने की बात कही है। वहीं, उमर गौतम और जहांगीर आलम की चार दिनों की रिमांड यूपी एटीएस को और मिल गई है। इस दौरान कुछ अन्य लोगों से आमना-सामना भी एटीएस करा सकती है, जिसके बाद कुछ महत्वपूर्ण गिरफ्तारियां संभव हैं।

 

 

यह भी देखे:-

बसपा पहली बार करने जा रही नया प्रयोग, यूपी चुनाव जीतने के लिए मायावती की यह है प्लानिंग
5 पुलिसवालों की लाशों को एक के ऊपर एक रखकर जलाना चाहता था,विकास दुबे
जहांगीरपुर में हजरत इमाम हुसैन की याद में मोहर्रम पर निकाला गया ताजिया मातमी का जुलूस
ईस्टर्न पेरीफ़ेरल ऐक्सप्रेसवे पर  किसानों के ट्रैक्टर मार्च , ईस्टर्न पेरिफेरल पर रहे सुरक्षा के पुख...
योग और स्वास्थ्य: वायु-मुद्रा के बारे में बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
रोटरी क्लब ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी में आयोजित किया रक्तदान शिविर
‘पहल’ ने 1100 कंबलों का लक्ष्य निर्धारित कर, अनाथ आश्रम में बांटे कंबल
शुक्रवार, 15 जुलाई को श्री मोहन मंदिर एवं योग आश्रम ट्रस्ट बिसरख धाम गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में ग...
बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी ने विपक्षी नेताओं को लिखी चिट्ठी, भाजपा के खिलाफ एकजुट होने की अपील
यूपी: सुभासपा की नई रणनीति; क्या राजभर के इस कदम का समर्थन करेंगे अखिलेश?
दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट पहुंचे यो यो हनी सिंह, दर्ज है घरेलू हिंसा का मामला
श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति के मंचन में अहिल्या उद्धार के दृश्य ने मोहा मन
गलगोटिया विश्विद्यालय: चुनावी रुझान को लेकर सेमिनार आयोजित
ग्रेटर नोएडा में सद्भावना दिवस, धर्मगुरुओं ने कहा देश में अमन शांति भाईचारा मानवता सर्वोपरि
डेल्टा प्लस वैरिएंट: 24 घंटों में मिले 40,120 नए कोरोना संक्रमित, एक की मौत
‘‘आई0 टी0 एस0 डेंटल काॅलेज में युवकों को नशे से मुक्ति दिलाने हेतु तम्बाकू रहित दिवस पर वेबिनार का ...