रफ्तार के रोमांच के दौरान बीएमडब्ल्यू और सुजुकी हायाबुशा में हुई टक्कर में दो बाइकर्स की गई जान

ग्रेटर नोएडा कि यमुना एक्सप्रेस वे पर बाइक सवारों की स्टंट बाजी का नजारा कोई नया नहीं है लेकिन कभी-कभी यह नजारा खौफनाक मंजर में बदल जाता है ऐसा ही हादसा यमुना एक्सप्रेसवे रेसिंग के दौरान टायर फटने से बाइक हायाबुसा और बीएमडब्ल्यू बाइक के आपस में टकरा गई जिससे घायल हुए स्पोर्ट्स बाइक सवार एक युवक कि अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरे युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसी भी युवक के परिजनों ने मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी है। इसके चलते केस दर्ज नहीं किया गया है।

ये तस्वीरे हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेस वे पर बिखरी पड़ी बीएमडब्ल्यू और सुजुकी हायाबुशा बाइक की। नॉलेज पार्क थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि रविवार सुबह ईकोटेक-1 थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर मुर्शिदपुर गांव के पास जेवर की ओर से ग्रेटर नोएडा की ओर फर्राटा भर रहे एक बाइकर्स की बाइक का टायर फट गया था। इससे उसकी स्पोर्ट्स बाइक अनियंत्रित होकर यमुना एक्सप्रेसवे पर गिर गई। इसी दौरान उसके ठीक पीछे फर्राटा भर रही दूसरी बाइक भी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त बाइक से टकरा गई। इस हादसे में बीएमडब्ल्यू और सुजुकी हायाबुशा बाइक पर सवार साउथ दिल्ली के महरौली निवासी राहुल तेवतिया और रोहिणी निवासी यश गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राहुल तेवतिया की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरे युवक यश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

रफ्तार और स्टंट का अपना ही एक रोमांच है इसके लिए क्लब बने हुए है। ये बाइक राइडर्स पहले हर शनिवार की रात दिल्ली के कनॉट प्लेस में सड़कों पर स्टंट दिखाते थे, लेकिन यहां सख्ती हो जाने के बाद वे अब नोएडा और गुड़गांव एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों में जाने लगे हैं यमुना एक्सप्रेसवे इनका पसंदीदा जगह बन गया है और यहाँ पर स्टंट का खेल बदस्तूर जारी है और अब तक पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रहाती है। जबकि इससे पहले भी दो साल पहले जीरो प्वाइंट के पास एक मोटर साइकिल सवार एक्सप्रेस वे के ऊपर बने पुल के डिवाइडर से टकराकर करीब 40 फीट नीचे गिर गया। और उसकी मौत हो गई थी। दिल्ली की ओर से आने वाले बाइकर्स यमुना एक्सप्रेसवे पर नियम तोड़ते हुए कई बार हादसे को न्योता देते हैं। अब, पुलिस ने अन्य बाइकर्स पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है।

यह भी देखे:-

राहुल गांधी की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर से बातचीत, भारत की वर्तमान स्थिति पर अमेरिका की खामो...
जम्मू-कश्मीर: पुंछ में सुरक्षाबलों के साथ आतंकियों की मुठभेड़, JCO समेत सेना के 5 जवान शहीद
गलगोटियास विश्वविद्यालय के तीन विद्यार्थियों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित: विश्वविद्यालय में हर्ष की...
दो ट्रक भिड़े, चालक की मौत, परिचालक घायल
भारत की मदद को आगे आया सिंगापुर, 256 ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर रवाना हुए वायुसेना के सी-130 विमान
बीएड परीक्षा: फिर आगे बढ़ाई गई तारीख, 30 जुलाई को दो पालियों में होगी परीक्षा
ममता का सियासी दांव: आज विधान परिषद बनाने का प्रस्ताव पेश करेगी सरकार, कैबिनेट से मिल चुकी है हरी झं...
सीएम का दौरा: आज बागपत आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तैयारियां पूरी, रूट डायवर्ट
चुनाव का बिगुल फूंका, जानिए असम, बंगाल समेत इन पांच राज्यों में कब होगा चुनाव
विश्व एड्स दिवस पर आईआईएमटी में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम
जून तक रोजाना 45 लाख कोविड टेस्ट करने का लक्ष्य: आइसीएमआर
वाराणसी : कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं, आज पीएम मोदी करेंगे उद्घा...
अन्ना सत्याग्रह में शामिल होने सैकड़ों कार्यकार्ता दिल्ली रवाना
जेवर विधानसभा के फजालपुर और धरबरा में हुई समाजवादी किसान पंचायत
उत्तर प्रदेश में 40 आईएएस अफसर का तबादला, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ का भी ट्रांसफर
UP Board Exam Datasheet 2021: 8 मई से शुरू हो सकती बोर्ड परीक्षा, CM योगी की सहमति पर जारी होगी नई ड...