संसदीय समिति की फेसबुक, गूगल को दो टूक- नए IT नियमों का करना होगा पालन

केंद्र सरकार के नए आईटी रूल्स को लेकर टकराव बना हुआ है। इस बीच मंगलवार को सूचना व प्रौद्योगिकी से संबंधित संसद की स्थायी समिति  के सामने फेसबुक और गूगल इंडिया के प्रतिनिधि पेश हुए। समिति ने इन कंपनियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नागरिक अधिकारों की सुरक्षा और गलत इस्तेमाल के संबंध में चर्चा के लिए तलब किया था। समिति ने दोनों डिजिटल कंपनियों साफ कहा है कि वो नए आईटी नियमों को लागू करें और देश के नियमों का पालन करें।

फेसबुक की ओर से शिवनाथ ठुकराल और नम्रता सिंह, जबकि गूगल इंडिया से अमन जैन और गीतांजलि दुग्गल समिति के सामने पेश हुई। फेसबुक इंडिया के अधिकारियों ने सोशल मीडिया मंचों के दुरुपयोग के मुद्दे पर मंगलवार को सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसद की स्थायी समिति के सामने अपना पक्ष रखा। संसदीय समिति की बैठक का एजेंडा नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना और सोशल मीडिया/ऑनलाइन समाचार मीडिया मंचों के दुरुपयोग को रोकना था। बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर इस समिति के अध्यक्ष हैं।

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सचिवालय को निर्देश दिया है कि वो ट्विटर से दो दिन के अंदर लिखित जवाब मांगे कि ट्विटर ने आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद और शशि थरूर का अकाउंट क्यों ब्लॉक किया गया था।

इससे पहले फेसबुक के प्रतिनिधियों ने संसदीय समिति को सूचित किया था कि कोविड संबंधी प्रोटोकॉल के चलते उनकी कंपनी की नीति उनके अधिकारियों को भौतिक मौजूदगी वाली बैठकों में जाने की अनुमति नहीं देती है। जबकि समिति के अध्यक्ष थरूर ने फेसबुक से कहा कि उसके अधिकारियों को बैठक में पहुंचना होगा क्योंकि संसदीय सचिवालय डिजिटल बैठक की अनुमति नहीं देता है। फेसबुक और गूगल के प्रतिनिधियों को बुलाए जाने से पहले ट्विटर के अधिकारियों ने समिति के समक्ष अपनी बात रखी थी। पिछली बैठक में समिति के कई सदस्यों ने ट्विटर से स्पष्ट तौर पर कहा कि उसकी नीतियां नहीं, बल्कि देश का कानून सर्वोच्च है।

यह भी देखे:-

मुस्कान स्कूल ओरल हेल्थ प्रोग्राम में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने छात्रों को बताये दांतों की देखभाल के महत्...
मुन्ना शर्मा ने दी जानकारी: 5 नवंबर से नहाय-खाय के साथ शुरू होगा चार दिवसीय छठ महापर्व, 8 नवंबर को उ...
स्वतंत्रता के उपलक्ष्य पर जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में स्पेशल अंसेबली 
लखनऊ: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने दो दिवसीय लखनऊ दौरे पर, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में बोले पीएम मोदी, समय की कसौटी पर खरी उतरी भारत-रूस की दोस्ती
केंद्रीय कर्मचारियों की बल्‍ले-बल्‍ले, सितंबर में आएगा बढ़ा DA
नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2026 लौट आया, प्रवेश निःशुल्क रखा गया
Mega camp will organize on 2 Feb 2020 by ISPC
Akshay Kumar हुए अस्पताल में भर्ती, लड़ रहे हैं कोरोना वायरस से जंग
इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो-आईएचई 2022 को ओडीओपी योजना के तहत मिली सरकार की मंजूरी
संगीत साहित्य की एक कड़ी टूटी : शब्द सम्मान साधिका सुनीता बुद्धिराजा नहीं रहीं 
अखाड़ों में कुंभ समाप्ति की घोषणा को लेकर विवाद शुरू, जानिए क्या कहना है बैरागी अणियों का
गौतमबुद्ध नगर में कोरोना का कहर : नौ माह के बच्चे और अस्सी साल के बुजुर्ग समेत चार संक्रमित
एचजीएच इंडिया ने ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में अपने 10वें संस्करण की शुरूआत की
राजस्थान मे छत ढहने से 3 लोगों की मौत, पढें पूरी ख़बर
ग्रेटर नोएडा-नोएडा में कल , 7 अक्टूबर को मतदान विशेष अभियान