नई मुसीबत : कोरोना मरीजों में मिला नया संक्रमण, कारणों का पता नहीं

फंगस के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल ने अब कोरोना मरीजों में साइटोमेगालो वायरस (सीएमवी) मिलने का खुलासा किया है। अब तक देश के पहले पांच मरीज यहां भर्ती हो चुके हैं। कोरोना का इलाज लेने के बाद इन मरीजों को पेट में दर्द और मल में खून बहने की परेशानी को लेकर भर्ती किया गया है। इनमें से एक मरीज की मौत भी हो चुकी है।

 

डॉक्टरों के अनुसार कोरोना संक्रमण के चलते जिन मरीजों की प्रतिरोधक क्षमता कम है उनमें फंगस के काफी मामले अब तक देखने को मिल चुके हैं। यह सिलसिला लगातार जारी है लेकिन अब कम प्रतिरोधक क्षमता वाले मरीजों में सीएमवी संक्रमण भी मिल रहा है। हालांकि अभी तक इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है।

 

अस्पताल के वरिष्ठ डॉ. अनिल अरोड़ा ने बताया कि दूसरी लहर के दौरान संक्रमितों में सीएमवी के मामले अचानक से सामने आने लगे हैं। यह स्थिति पिछले 45 दिन में ही सामने आई है। उपचार के 20 से 30 दिन बाद मरीज पेट में दर्द और मल में खून बहने की परेशानियों के साथ पहुंचे हैं। ऐसे पांच मरीजों में फिलहाल कोरोना का संकेत नहीं है। उन्होंने बताया कि इन मरीजों को लेकर जब चिकित्सीय अध्ययनों को देखा गया तो देश में अब तक ऐसे मामले सामने नहीं आए हैं। पहली बार इन मरीजों का पता चला है। यह सभी मरीज दिल्ली और आसपास के राज्यों से हैं।

कमजोर इम्यून सिस्टम वालों के लिए खतरा
उन्होंने कहा कि फंगस की तरह इसमें भी स्टेरॉयड युक्त दवाओं का अधिक इस्तेमाल बड़ी वजह मिल सकता है क्योंकि ये दवाएं प्रतिरोधक क्षमता को दबा देती हैं और उन्हें असामान्य संक्रमणों के लिए अतिसंवेदनशील बनाती हैं। साइटोमेगालो वायरस 80 से 90 फीसदी भारतीय आबादी में बिना कोई नुकसान पहुंचाए मौजूद रहते है, क्योंकि हमारी प्रतिरक्षा इतनी मजबूत है कि इसे चिकित्सकीय रूप से महत्वहीन बना सकती है।

एंटीवायरल थैरेपी के जरिए सफल रहा उपचार
गंगाराम अस्पताल में भर्ती इन पांचों मरीजों की आयु 30 से 70 वर्ष के बीच है। इनमें से चार मरीजों को मल में खून आने की परेशानी है और एक मरीज को आंतों में रुकावट की समस्या है। डॉक्टरों ने यहां तक बताया है कि दो मरीजों की हालत काफी नाजुक है क्योंकि अत्यधिक खून बह रहा है। एक मरीज को दाहिने तरफ कोलन की इमरजेंसी सर्जरी की तुरंत आवश्यकता थी। जबकि दूसरे मरीज की मौत हो गई। हालांकि राहत की बात यह भी है कि चार में से तीन मरीजों को एंटीवायरल थेरेपी के जरिए उपचार सफल रहा है।

 

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा : दो परिवारों की ख़ुशी मातम में बदली, पढ़ें पूरी खबर
कल का पंचांग, 10 नवम्बर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
तालाब में डूब कर मासूम की मौत
सैमसंग मोबाइल यूनिट का उद्घाटन करने मेट्रो से पहुंचे पीएम मोदी-मून जे इन
फिल्म सिटी निर्माण को लेकर 15 कंपनियों ने दिखाई रूचि
Weather forecast: दिल्ली समेत इन राज्यों में लू का कहर, आने वाले दिनों में इतना बढ़ेगा पारा
विंध्यधाम: अयोध्या, काशी और मथुरा की तर्ज पर होगा विंध्यक्षेत्र का विकास, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
कोरोना के खिलाफ जंग : राज्यों को ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए रेलवे ने बनाया हरित गलियारा
काम की बात: आईटीआर और पैन कार्ड नहीं तो भरना होगा दोगुना टीडीएस
GIMS व शारदा अस्पताल में  Covid-19 टीकाकरण का ड्राई रन (अभ्यास) सफलतापूर्वक आयोजित
कोरोना की दूसरी लहर: देश में पहली बार 10 लाख के पार पहुंची सक्रिय मामलों की संख्या, जानिए कहां कितने...
खांबी गांव में देशभक्ति की लहर, शहीद युधिष्ठिर की प्रतिमा का अनावरण
आर.जे. रौनक ने शारदा विश्वविद्यालय में नई मल्टीमीडिया प्रयोगशाला का किया उद्घाटन
पंजाब में हर परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे- केजरीवाल, विधानसभा चुनाव को लेकर बिजली के मुद्दे...
आजमगढ़ के मुबारकपुर में छत पर सो रहे युवक की गला रेतकर हत्या,
ऑक्सफ़ोर्ड स्कूल के बच्चों ने झुग्गी के निर्धन बच्चों में मिठाई फल व कपड़ों  का वितरण किया