ब्राजील ने भारत से Covaxin पर हंगामे के बीच फिलहाल रद किया सौदा,मुश्किल में फंसे राष्ट्रपति बोल्सोनारो

ब्रासीलिया, एएनआइ। ब्राजील में भारत की वैक्सीन भारत बायोटेक(Bharat Biotech) की कोवैक्सीन(Covaxin)की खरीद को लेकर मचे तूफान के बीच वहां की सरकार ने कोवैक्सीन के साथ डील को स्थगित कर दिया है। राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के खिलाफ इस वैक्सीन डील में अनियमितताओं के आरोपों की जांच के बीच ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्री ने घोषणा की है कि उनका देश भारत बायोटेक की कोवैक्सिन की 2 करोड़ डोज खरीदने के लिए 324 मिलियन अमरीकी डॉलर के अनुबंध को निलंबित करने जा रहा है। संघीय नियंत्रक जनरल (सीजीयू) वैगनर रोसारियो के प्रमुख स्वास्थ्य मंत्री मार्सेलो क्विरोगा के साथ मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जांच एजेंसी वैक्सीन खरीद की प्रक्रिया की जांच करेगी।

दरअसल, कोवैक्सीन खरीद मामले में ब्राजील की जायर बोल्सोनारो सरकार ऊंची कीमत पर कोवैक्सीन सौदा करने को लेकर उलझती दिख रही है। विवाद में जब राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो पर सवाल उठे तो उन्हें सामने आकर सफाई देनी पड़ी। लेकिन इसके बादवूज मामला शांत नहीं हुआ। ब्राजील के एक सीनेटर ने जायर बोल्सोनारो के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा दायर किया है। इस मामले में उन पर वैक्सीन खरीद में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की मांग की गई है।

यह भी देखे:-

शिवपाल , औवैसी, चंद्रशेखर व ओमप्रकाश राजभर ने की बड़ी बैठक- अखिलेश को अल्टीमेटम
चला मुरारी हीरो बनने... पुलिस के सामने उसकी एक्टिंग और स्क्रिप्ट फेल हो गई पहुँच गया जेल
Google New Rules : 18 साल कम हैं, तो जान लें इंटरनेट इस्तेमाल के नये नियम
ओयो होटल के मालिक ने अवैध कमाई के लिए शुरू किया देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने छापा मारकर किया एक युव...
अभिमन्यु को छल से मारा गया... उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने क्यों कही यह बात
कानपुर: राष्ट्रपति के कार्यक्रम से बाधित हुई ट्रैफिक, जाम में फंस तड़पकर मर गई महिला
पिछड़े वर्ग के छात्रों को "ओ लेवल" और "ट्रिपल सी" कंप्यूटर कोर्स कराएगी योगी सरकार
"पहले आओ पहले पाओ" की तर्ज पर यमुना प्राधिकरण ने निकाली 1239 फ्लैट की योजना
देह व्यापार के आरोप में कॉलगर्ल सहित सात गिरफ्तार
सियासत : पंजाब कांग्रेस में घमासान के बीच सिद्धू का शक्ति प्रदर्शन आज, नजर टकसाली नेताओं पर
ग्रेनो प्राधिकरण: क्लस्टर फोर एरिया में भी डोर टू डोर कूड़े का कलेक्शन जल्द होगा शुरू
यूपी में 12 जेल अधीक्षकों के तबादले,
Lockdown Update News: 6 महीने के टॉप पर कोरोना का कहर, एमपी, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के इन शहरों में ल...
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिया हालचाल
देश में पहली बार ड्रोन से की जाएगी दवाओं की डिलीवरी, इस राज्य ने शुरू किया प्रोजेक्ट 'मेडिसिन फ्रॉम ...
नाले में डूबकर दो सफाईकर्मियों की मौत