Coronavirus Live: देश में कोरोना के मामलों में 91 फीसदी की गिरावट, रिकवरी रेट में जबरदस्त सुधार

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की रफ्तार अब कम होने लगी है लेकिन तीसरी लहर की संभावना का डर अभी भी लोगों और जानकारों को सता रहा है। अब कोरोना वायरस का डेल्टा प्लस वैरिएंट स्वास्थ्य जानकारों के लिए नया चिंता का विषय बन गया है। दैनिक मामलों में गिरावट को देखते हुए अब कई राज्यों में लॉकडाउन में छूट देनी शुरू कर दी है। दिल्ली में सोमवार से जिम और योग संस्थान तक खुल गए हैं। इसके अलावा राजस्थान में धार्मिक स्थानों पर श्रद्धालुओं को आने की अनुमति मिल गई है। देश में कोरोना वायरस के ताजा मामले सामने आ गए हैं। बीते 24 घंटे में 37,566 मामले सामने आए हैं और 907 मरीजों की जान गई।

कोरोना के मामलों में 91 फीसदी की गिरावट
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में कोरोना वायरस के मामलों का जो पीक था उसमें 91 फीसदी गिरावट हुई है। पिछले कुछ हफ्तों से मामलों में लगातार कमी हो रही है। उन्होंने राहत भरी खबर देते हुए कहा कि देश में रिकवरी दर 96.9 फीसदी पहुंच चुकी है।

देश के केवल 111 जिलों में 100 से अधिक मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि जिन जिलों में रोज 100 से ज्यादा नए केस आ रहे थे, जहां 4 मई के हफ्ते में ऐसे जिले 531 थे, वो संख्या 2 जून को घटकर 262 जिले रह गई और अब 111 जिले ही ऐसे हैं जहां रोज 100 से ज्यादा मामले आ रहे हैं।

 

यह भी देखे:-

Jammu Kashmir: पाकिस्तान की साजिश नाकाम, IED धमाका करने आए ड्रोन को पुलिस ने मार गिराया
टाटा मोटर्स ने दी ओलंपिक खिलाड़ियों को ये दमदार कनेक्टेड कार
सिर्फ सरसों का तेल मिल रहा महंगा, बाकी Cooking oil हुए सस्‍ते : सरकार
UP ELECTION 2022:राकेश टिकैत ने नो वोट फॉर बीजेपी का दिया संदेश
गलगोटिया यूनिवर्सिटी के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं को किया जागरूक
भाजपा की क्षेत्रीय वर्चुअल रैली 21 जून को , राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा करेंगे संबोधित
खेल प्रकोष्ठ प्रभारी बने स्केटिंग कोच आकाश रावल बने
लुक्सर 6% किसान आबादी समस्याओं से जूझ रही, करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
2024 के बजट से प्रमुख निष्कर्ष, बता रही हैं सीए फाल्गुनी श्रीवास्तव
सीबीएसई का फैसला: थ्योरी के लिए 60 व प्रैक्टिकल के लिए होंगे 40 अंक, सभी कौशल विषयों के अंकों का वित...
राज्यसभा में पीएम मोदी की किसानों से अपील- आंदोलन खत्म करें
ट्रेन की चपेट मे आकर एक युवक की मौत
न्यायिक अधिकारियों ने किया बाल संप्रेक्षण गृह ,बाल कल्याण समिति व जिला प्रोबेशन कार्यालय का निरीक्षण
कोरोना से उबरने के बाद नई मसीबत बन रहा मेंटल डिसऑर्डर,स्टडी में खुलासा
योगी सरकार की 39 जातियों को अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की तैयारी
थम नहीं रहा सम्राट मिहिर भोज प्रतिमा विवाद, गुर्जर परिषद ने पुलिस से की एफआईआर दर्ज करने की मांग