लड़कियों के फर्जी प्रोफाइल बना कर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह सक्रिय.सोशल मीडिया यूज़ करते हैं तो रहें सावधान
वाराणसी। यूँ तो पुलिस की सायबर क्राइम सेल ने सर्विलांस के माध्यम से कई शातिरों को हवालात के पीछे पहुँचा दिया है लेकिन कुछ ऐसे भी गिरोह सक्रिय हो गए हैं जो लड़कियों के फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर पहले लोगों से दोस्ती करते हैं और फिर वीडियो कॉल के दौरान उन्हें अश्लील हरकत के लिए उकसाते हुए उसे रिकार्ड कर ब्लैकमेल करने का कार्य शुरू कर देते हैं।
गिरोह ऐसे फंसाता हैं जाल में
इस गैंग के सदस्य फेसबुक पर खूबसूरत लड़कियों के फर्जी प्रोफाइल बनाते हैं। फिर लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर उनसे दोस्ती करते हैं। नजदीकी बनने के बाद प्रेम के जाल में फंसाते हैं और फिर व्हाट्सएप्प नंबर का आदान-प्रदान करते हैं और उसके बाद शिकार व्यक्ति के मोबाइल पर मैसेज आने शुरू हो जाते हैं और उक्त व्यक्ति सच्चाई परखने के लिए जब उक्त व्हॉट्सएप पर वीडियो कॉल करता है तो गैंग के लोग उधर से किसी लड़की का लैपटॉप पर ऑडियो म्यूट कर अश्लील वीडियो प्ले कर देते हैं। फिर पीड़ित को भी अश्लील व्यवहार करने के लिए उकसाते हैं और उसके ऐसा करते ही उसका वीडियो बना लेते हैं। इसके बाद शुरू होता है वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 5 हजार से 20 हजार रुपए देने की धमकी का सिलसिला और न देने पर पीड़ित का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल देने की धमकी देते हैं और पीड़ित के द्वारा सौदा तय कर जो भी रुपये की डील होती है उसे अपने एकाउंट में मंगा लेते हैं और पीड़ित समाज और लोक लाज के भय से पुलिस के पास भी नही जाता जिससे इस गिरोह जा मनोबल बढ़ जाता है।
