चीन सीमा पर 2 लाख सैनिकों की तैनाती; पलटवार करने की पूरी छूट, तनकर खड़ा है भारत

नई दिल्‍ली, आइएएनएस। 70 साल में पहली बार भारत ने चीन को लेकर रुख बदला है। अब तक चीन की आक्रामकता के खिलाफ अपनी बचाव वाली मुद्रा को ही ढाल बनाकर चलने वाला भारत अब उससे नजरें मिलाकर खड़ा है। यह बदला हुआ नया भारत किसी भी परिस्थिति में पलटवार के लिए सैन्य विकल्पों पर विचार कर रहा है। हाल में चीन से लगी सीमा पर 50,000 अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती की गई है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, कुल तैनात सैनिकों की संख्या दो लाख हो गई है, जो पिछले साल के मुकाबले 40 फीसद ज्यादा है। हाल में तिब्बत में चीन की ओर से अपने मौजूदा एयर फील्ड को मजबूत करने की कोशिशों को देखते हुए भारत की तैयारी और भी मायने रखती है।

सीमा पर बदलती तस्वीर

-पाकिस्तान से लगी पश्चिमी सीमा पर जिम्मेदारी संभालने वाली मथुरा की 1-स्ट्राइक कॉर्प्स को चीन सीमा पर तैनात किया गया।

-हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से लगे और कम विवादित माने जाने वाले सेंट्रल सेक्टर पर भी कम से एक डिवीजन तैनात है। एक डिवीजन में कम से कम 10,000 सैनिक होते हैं।

पानागढ़ की माउंटेन स्ट्राइक कॉर्प्स को सीमा के ईस्टर्न सेक्टर पर तैनात किया गया है।

-ब्रह्मास्त्र कॉर्प्स कही जाने वाले सत्रहवीं माउंटेन स्ट्राइक कॉर्प्स को ईस्टर्न सेक्टर पर तैनाती के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर पलटवार करने की जिम्मेदारी दी गई है।

 

माउंटेन स्ट्राइक कॉर्प्स को मिलेगी मजबूती

पहाड़ों पर हमले में सक्षम माउंटेन स्ट्राइक कॉर्प्स को करीब एक दशक पहले सरकार की ओर से मंजूरी मिल गई थी, लेकिन अब तक इसमें केवल एक ही डिवीजन थी। अब सरकार इसे मजबूती देने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है।

यह भी देखे:-

आईआईएमटी कॉलेज में पहुंचे व्‍हेन ओबामा लब्‍ड ओसामा फिल्म के स्‍टार
बदलाव : अब परिवहन सेवाएं भी होंगी ऑनलाइन, दफ्तर के चक्कर से मिलेगी निजात
टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी से 1.15 करोड़ बच्चे स्कूल बैग से वंचित
कलेक्ट्रेट में ग्रेटर नोएडा किसानों और तीनों प्राधिकरण के अधिकारियों के बीच  हुई  बैठक 
सपा शासन के दौरान निर्माण कार्यों और भर्ती की रिपोर्ट तलब
Prayagraj Bandh: इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के आह्वान पर बंद का दिखा असर, व्‍यापारिक प्रति‍ष्‍ठ...
हनुमान चालीसा गाने पर सांसद नवनीत राणा दंपति पर दर्ज केस रद्द करें सीएम एकनाथ शिंदे: शांडिल्य
'एम.एस.एम.ई-आई.डी ने एक्यूरेट कालेज में किया स्टार्ट-अप यूनिट का शुभारंभ व्याख्यान'
गलगोटिया इंजिनियरिंग एनटेरेंस ऐग्जाम, 11 राज्यों के 22 शहरों में आयोजित
सागर धनखड़ हत्याकांड: पहलवान सुशील ने ही की थी हत्या, पुलिस का चार्जशीट में दावा- वीडियो फुटेज से हु...
श्री धार्मिक रामलीला सेक्टर पाई रामलीला : नारद मोह लीला का मंचन देख दर्शक हुए निहाल
यमुना एक्सप्रेसवे पर रात में ट्रैक्टर ट्राली चलाने पर लगी रोक
नहर में गिरी तेज रफ़्तार कार , कार में सवार लोगों की ऐसे बचाई गई जान , पढ़ें पूरी खबर 
पुलिस ने किया पीछा तो बदमाश ने घर की छत पर चढक़र खुद को मारी तीन गोली, वीडियो वायरल
वाराणसी: आज ही के दिन कैंट स्टेशन पर हुआ था सीरियल बम विस्फोट, 11 लोगों ने गंवाई थी जान
सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक धनराशि दान स्वरूप करें प्रदान: जिलाधिकारी