भाजपा महिला मोर्चा के सौजन्य से महिला स्वास्थ्य शिविर आयोजित
ग्रेटर नोएडा : पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशताब्दी वर्ष को मनाते हुए मातृत्व दिवस पर आज भाजपा महिला मोर्चा ने महिला स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन कराया।
इस मौके पर शिविर की जिला संयोजक सुमन डागा ने बताया कि 8 मंडलों में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए गए हैं। शिविर में रक्त जांच अन्य जांच भी किया गया।
ग्रेटर नोएडा में कैलाश अस्पताल, दादरी में राजकीय स्वास्थ्य केंद्र जारचा ,जेवर, रबूपुरा, बिसरख , दनकौर आदि के जन स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य जांच का आयोजन किया गया। भाजपा महिला मोर्चा ने महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए जागरुक किया।
स्वास्थ जांच शिविर में भारी संख्या में माताओं बहनों ने अपना स्वास्थ्य परिक्षण करवाया। स्वास्थ जांच शिविर के आयोजन पर बीना शुक्ला, रजनी तोमर, गीता मिश्रा, विनी शर्मा, गंगा जोशी, बीना भाटी, अनीता गौतम, आरती शर्मा, ममता शर्मा, रूपा, पूजा सिंह आदि सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने स्वास्थ्य जांच शिविर में हिस्सा लिया।