दिल्ली में भारी बारिश के आसार, जानें- अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्ली। मानसून देश के अधिकांश हिस्सों में मेहरबान है, लेकिन दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। यूपी-बिहार, मुंबई, दक्षिण और पूर्वोतर में मानसूनी बारिश से मौसम सुहाना बना हुआ है वहीं दिल्लीवासियों को पिछले कई दिनों से भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मानसूनी बारिश के लिए लोगों की बेताबी बढ़ रही है। हालांकि, अभी दिल्लीवासियों को गर्मी से इस हफ्ते राहत नहीं मिलेगी क्योंकि जैसा की आप जानते हैं कि मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी हो गई है। दिल्ली में पहुंचने के लिए मौसम विभाग की तरफ से 27 जून बताई थी, लेकिन इसका समय एक हफ्ते और बढ़ने की भविष्यवाणी की गई।

दिल्ली में अभी 6 दिनों तक गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में अभी छह दिनों तक बारिश के कोई आसार नहीं है। इसके अलावा बिहार और झारखंड में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही उत्तर प्रदेश में भी मानसून सक्रिय है। वहीं पूर्वांचल के कुछ जिलों में भी भारी बारिश हो के आसार जताए जा रहे हैं। ऐसे में यहां पर कई जिलों में येलो चेतावनी भी जारी हुई है।

यहां बना हुआ है चक्रवाती हवाओं का दवाब

स्काईमेट वेदर के मुताबिक एक ट्रफ रेखा उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से झारखंड और उत्तरी ओडिशा होते हुए उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुंच रही है। ऐसे में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी छत्तीसगढ़ पर स्थिर हुआ है। वहीं एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र ओडिशा के दक्षिणी तट और इससे सटे उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश पर बना हुआ है। जिसके चलते अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तरी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में गरज के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा कुछ जिलों में ओले गिरने की भी संभावना है।

 

यह भी देखे:-

कराटे प्लेनेट गौतम बुध नगर के 20 बच्चों ने भाग लिया
खुशियों की ओर वृद्धाश्रम में केक काटकर मनाया फादर्स डे
40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला
यूपी पंचायत चुनाव में मृत सरकारी कर्मियों के आश्रितों को सरकार देगी 30-30 लाख रुपये
एवरीथिंगअबाउटवाटर एक्सपो 2025: सतत जल समाधानों के लिए एक वैश्विक सम्मेलन
दिल्ली में झमाझम बारिश के कारण कई जगह भरा पानी, सड़कों पर दिखा भारी जाम
निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, डीएम के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
अगले कुछ माह में आ रहा नया वैक्सीन, तीसरा ट्रायल जारी; केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी
अभूतपूर्व: देश के इतिहास ऐसा पहली बार हुआ है कि देश के मुख्यन्यायाधीश NV रमण ने 9 नए जजों को एक साथ...
नहर में मिली अज्ञात लाश , शिनाख्त करने में जुटी पुलिस
बड़ी राहत: Remdesivir API और इंजेक्शन की किल्लत होगी दूर, भारत ने आयात शुल्क हटाया
सामाजिक एम्पीयरस अकादमी ने शिक्षा को बनाया गरीबी मिटाने का मंत्र
दो दिन बैंक कर्मियों की हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी
यात्रीगण सावधान! कहीं आप भी तो ट्रेनों में नहीं करते धूमपान, भारी जुर्माने के साथ हो सकती है इतने सा...
रमाबाई महिला छात्रावास में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन
डीएम बी.एन. सिंह ने जनपदवासियों को दी क्रिसमस की बधाई