आतंकियों के निशाने पर पुलिस: अवंतीपोरा में पूर्व एसपीओ के घर घुसकर बरसाईं गोलियां, पति-पत्नी और बेटी की मौत

जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा के हरिपरिगाम इलाके में आतंकियों ने पूर्व एसपीओ फैयाज अहमद, उनकी पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। एसपीओ की मौके पर ही मौत हो गई।  इस हमले में उनकी बेटी और पत्नी को भी गोली लगी थी जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान पत्नी की देर रात और बेटी की सोमवार सुबह मौत हो गई। पूर्व एसपीओ फैयाज अहमद और उनकी पत्नी का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

इससे पहले 27 जून को श्रीनगर के बरबरशाह इलाके में शनिवार को सुरक्षा बलों पर किए गए ग्रेनेड हमले में एक नागरिक की मौत हो गई थी जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हमले के बाद आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन आतंकियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

बरबरशाह इलाके में आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त नफरी पर ग्रेनेड दागा था लेकिन निशाना चूकने के कारण ग्रेनेड उनसे थोड़ी दूर सड़क पर गिरकर फटा। विस्फोट के कारण चार स्थानीय लोग घायल हो गए थे। इनमें एक महिला भी है। स्थानीय लोगों के घायल होने की पुष्टि करते हुए एसपी ईस्ट तनुश्री ने बताया कि घायलों को नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है।

 

यह भी देखे:-

वारियर्स पर हमला या बदसलूकी करने पर होगी जेल, 50 हजार से लेकर 5 लाख तक होगा जुर्माना : अलोक सिंह
Weather Updates: IMD ने जारी किया अलर्ट, दिल्ली, यूपी और बिहार मे इस दिन होगी बारिश
आईईसी कॉलेज में शिक्षक विकास कार्यक्रम: नवाचार के लिए विजेता शिक्षकों को नगद पुरस्कार से सम्मानित
चोरी की ट्रैकटर ट्राली के साथ चार चोर गिरफ्तार
यूपी बोर्ड के10 वीं के नतीजे घोषित, SRS Inter College खेड़ा धर्मपुरा के छात्र अक्षित शर्मा बने टॉप...
चुनाव का बिगुल फूंका, जानिए असम, बंगाल समेत इन पांच राज्यों में कब होगा चुनाव
फीस जमा करने का दबाव ना बनाए शिक्षण संस्थान : ऋषभ शर्मा
प्यारी बहना को इस रक्षाबंधन करें इलेक्ट्रिक स्कूटर गिफ़्ट, सिंगल चार्ज पर चलते हैं 240Km
गलगोटिया विश्विद्यालय विधि संकाय के इंटरेक्टिव सत्र में पहुंचे न्यायमूर्ति जे आर मिधा
माता वैष्णों देवी मंदिर ग्रेनो में भगवान श्री चित्रगुप्त पूजा व भंडारे का आयोजन
आज का पंचांग, 17 जून 2020, जानिए शुभ व अशुभ मुहूर्त
वायु प्रदूषण रोकने को ग्रेनो प्राधिरकरण ने झोंकी ताकत
भारत-चीन युद्ध: भारतीय सेना का यह जवान स्टार मेडल विजेता था,आज ऑटो चलाने को मजबूर
कोरोना से निपटने में प्रशासन की मदद करेंगे सैन्य बल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख से की ब...
टीकाकरण पर गैर-जिम्मेदाराना बयान: भड़के डॉ. हर्षवर्धन, बोले- थोड़ी शर्म खाओ, संकट के बीच मत करो राजन...
शादी अनुदान योजना के तहत अन्य पिछड़ा वर्ग के गरीब अभिभावकों की पुत्रियों की शादी के लिए दिया जा रहा ...