कोरोना इलाज या मृत्यु के बाद आश्रितों को मिली मदद राशि पर नहीं लगेगा टैक्स

नई दिल्ली। कोरोना इलाज पर होने वाले खर्च या मृत्यु के मामले में आश्रितों को मिलने वाली मदद राशि पर आयकर नहीं लगेगा। आयकर विभाग के मुताबिक कोरोना के इलाज के लिए कई करदाताओं ने अपने नियोक्ता या फिर किसी अन्य से जो भी मदद ली, उसे आयकर दायरे से बाहर रखा जाएगा। वित्त वर्ष 2019-20 में या इस वर्ष कोरोना इलाज पर खर्च के लिए ली गई मदद को आयकर से मुक्त रखने का फैसला किया गया है।

कोरोना से मौत के मामले में मृतक की कंपनी या स्वजनों से मिली सांत्वना राशि या मदद पर भी एक सीमा तक आयकर नहीं लगेगा। कंपनियों के लिए इस मामले में अपने मृतक कर्मचारी को दी गई मदद की कोई ऊपरी सीमा नहीं रखी गई है। स्वजन या अन्य की तरफ से आश्रितों को मिली अधिकतम 10 लाख रुपये तक की रकम को आयकर की परिधि से बाहर रखा गया है।

कोरोना संकट को देखते हुए आयकर विभाग ने कई दस्तावेज जमा करने की समय सीमा को भी विस्तार दिया है। विभाग के मुताबिक, आयकर संबंधी विभिन्न प्रकार के दस्तावेज को जमा करने की समय सीमा का भी विस्तार किया गया है।

 

यह भी देखे:-

शुद्ध वायु, दीर्घ आयु; अक्रेक्स इंडिया 2020 इंडोर ने एयर क्वालिटी के महत्व पर दी जानकारी विज़िटर्स ...
COVID19: डेल्टा-2 और गामा-1 में बनाया गया शेल्टर होम, कोरोना से जूझ रहे गरीबों के लिए....
महामंडलेश्वर अशोकानंद महाराज के आशीर्वाद संग "जिद्दी जाट" का ट्रेलर दिल्ली में भव्य रूप से लॉन्च
गौ हत्या में वांटेड गैंगस्टर गिरफ्तार, दस हज़ार का था इनाम
UP Panchayat Election 2021: खत्म हुआ इंतजार, आज पता चल जाएगा कौन सी सीट क‍िस श्रेणी में आरक्षित
कोरोना अपडेट : शासन से जारी आंकड़ो के अनुसार गौतमबुद्धनगर के लिए बहुत ही राहत भरी खबर
पंकज बजाज क्रेडाई एनसीआर के अध्यक्ष चुने गए
जीएसटी पंजीयन जागरूकता अभियान चलाया गया
BHU Exams 2021: बीएचयू ने UG और PG परीक्षा का शेड्यूल किया जारी, ओपन बुक फॉर्मेट में होंगे एग्जाम
पंजाब के माेगा में Airforce का मिग-21 विमान गिरा, धमाके के साथ लगी आग, पायलट की मौत
गाजीपुर, सिंघु और टिकरी के बाद दिल्ली-नोएडा बॉर्डर बंद करने की तैयारी में किसान, राकेश टिकैत बोले- ज...
ललितेशपति त्रिपाठी का कांग्रेस से इस्तीफा: सौ सालों का नाता चौथी पीढ़ी तक पहुंचकर खत्म
Petrol, Diesel Prices On 1 October: एक बार फिर बढ़ी डीजल की कीमतें, पेट्रोल भी हुआ महंगा, जानें आज क...
कोरोना संक्रमण में सुधार- बढ़ा रिकवरी रेट, सक्रिय मामलों में भी कमी; 24 घंटों में आए 50,848 नए मामले
Tokyo Olympics 2020 Day 9 Live: वंदना की हैट्रिक, महिला हॉकी टीम के क्वार्टर फाइनल की आस बढ़ी
हनुमंत कथा के अंतिम दिन उमड़ी श्रद्धालुओ की भीड़