IGNOU ने लॉन्च किया यह नया कोर्स, यहां जाने किनको मिल सकता है प्रवेश और क्या है फीस

IGNOU PG program: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (Indira Gandhi National Open University, IGNOU) ने एक नया कोर्स लॉन्च किया है। इसके मुताबिक यूनिवर्सिटी जुलाई से डेवलपमेंट कम्युनिकेशन (Development Communication) में पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा प्रोगाम (Postgraduate diploma programme) की शुरुआत कर रही है। ऐसे में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन डेवलपमेंट कम्युनिकेशन (Post Graduate Diploma in Development Communication, PGDDC) में प्रवेश के इच्छुक और योग्य छात्र-छात्राएं https://ignouadmission.samarth.edu.in/” rel=”nofollow पर जाकर प्रोगाम के संबंध में पूरा डिटेल्ड नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।

इग्नू की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार इस प्रोगाम शुरुआत स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया स्टडीज (School of Journalism and New Media Studies)ने की है। इसे अंग्रेजी में पढ़ाया जाएगा।इसके अलावा PGDDC प्रोगाम की अवधि एक वर्ष की होगी।

ये होनी चाहिए क्वालिफिकेशन

इस प्रोगाम में प्रवेश लेने के इच्छुक स्टूडेंट्स के पासपास किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं इस पीजी डिप्लोमा की फीस 5000 रुपये है, जो एक किश्त में देय है। इसके अलावा यह एक 36 क्रेडिट प्रोगाम है और इसमें 5 थ्योरी पाठ्यक्रम + 1 वैकल्पिक पाठ्यक्रम शामिल हैं।

IGNOU PG program in Development Communication: थ्योरी कोर्स का ऐसा होगा स्ट्रक्चर

फंडामेंटल्स ऑफ डेवलपमेंट एंड कम्युनिकेशन

ह्यूमन डेवलपमेंट एंड कम्युनिकेशन

मीडिया इन डेवलपमेंट कम्युनिकेशन

डेवलपमेंट जर्नलिज्म फॉर सोशल चेंज

डेवलपमेंट इनफार्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी

Elective course का ऐसा होगा स्ट्रक्चर

रिसर्च मैथेड्स इन डेवलपमेंट कम्युनिकेशन

प्रोजेक्ट वर्क और प्रोजेक्ट वर्कबुक

वहीं इस प्रोगाम के संदर्भ में बात करते हुए माखन लाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication)के कुलपति प्रोफेसर के जी सुरेश ने कहा कि विकास संचार के महत्व को कम करके आंका नहीं जा सकता है। वहीं इसके अलावा हाल ही में यूनिवर्सिटी ने ज्योतिष में एमए कोर्स की शुरुआत की है। ज्योतिष में पीजी कोर्स की अवधि दो साल होगी। वहीं इस कोर्स का माध्यम हिंदी होगा। एमएजेवाई (MAJY) कोर्स की फीस 12,600 रुपये है। स्टूडेंट्स इस शुल्क को दो किस्तों में भर सकते हैं। वहीं प्रोगाम से जुड़ी ज्यादा डिटेल्स के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

 

यह भी देखे:-

ग्रीन बेल्ट में पेड़ो में लगी दीमक से हो रहे नुकसान को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन का प्राधिकरण पर ...
ग्रेटर नोएडा : इण्डिया एक्सपो मार्ट में IFJAS वस्त्र मेला का शुभारम्भ
गलगोटियाज विश्वविद्यालय  में 40 वी यूपी बटालियन एनएनसी  का सात दिवसीय कम्बाइंड एनुवल ट्रेनिंग कैम्प ...
ग्रेटर नोएडा: श्री बालाजी मानव सेवा समिति के तत्वावधान में श्री बालाजी मानस सत्संग का शुभारंभ
राकेश टिकैत का तंज: यूपी में भाजपा के चचा जान ओवैसी आ गए, अब उन्हें नहीं होगी कोई दिक्कत
पीएम के भाषण कौन लिखता है, कितना ख़र्च आता है, जानें पूरी खबर
जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन से पहले हाई अलर्ट: प्रशासन और पुलिस की संयुक्त ब्रीफिंग, तैयारियों को अंतिम रू...
उत्तर प्रदेश में क्यों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नाक की लड़ाई बन गए हैं बाहुबली मुख्तार अंसारी, ...
ग्रेनो न्यूज़ की तरफ़ से महा-शिवरात्रि के पावन पर्व पर आप सभी जनपद वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
बिसरख पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) के साथ समझौता ज्ञ...
Monsoon Update Today: दिल्‍ली, राजस्‍थान, उत्‍तर प्रदेश समेत कई राज्‍यों में आज बारिश की संभावना, आज...
हीरा लाल गेलड़ा बने जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा दक्षिण दिल्ली के नए अध्यक्ष
Delhi : न्यूयार्क के सेंट्रल पार्क की तैयार होगा दिल्ली का सेंट्रल रिज वन क्षेत्र
यूपी में सरकारी और निजी संपत्तियों को नुकसान पड़ेगा भारी ,5000 से एक लाख रुपये तक जुर्माना
ग्लोबल कॉलेज परिवार ने मनाया शिवरात्रि, जगत के कल्याण को नीलकंठ कहलाये.