शारदा वि.वि. में नेशनल एजुकेशन पाॅलिसी हुआ लागू
शारदा विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)2020 को लागू कर दिया गया है। शुक्रवार देर शाम तक चली अकैडमिक कौंसिल की मीटिंग में इसका फैसला लिया गया।
विवि के वाइस चांसलर प्रो सिबाराम खारा ने बताया कि गुरूवार को 22वीं अकैडमिक कौंसिल की बैठक में कई मुदृदों पर चर्चा की गई। इसमें सबसे अहम राष्ट्रीय शिक्षा नीति को अंडर ग्रैजुएट, पोस्ट ग्रैजुएट और रिसर्च प्रोग्राम में लागू करने का फैसला लिया गया। एनईपी के तहत विवि में कई तरह के वोकेशनल कोर्स को शुरू करने की भी घोषणा की गई। विवि ने यूजी और पीजी कोर्स में रिसर्च आधारित सिलेबस देने का संकल्प लिया है, ताकि छात्रों को पढाई के साथ व्यावहारिक दृष्टिकोण का भी पता चले। विश्वविद्यालय यूजी और पीजी कार्यक्रमों के विभिन्न कोर्स में परियोजना.आधारित इंटर्नशिप और सीखने की सुविधा प्रदान करने का भी फैसला लिया है, जिससे छात्रों को वास्तविक समस्याओं को सीधे जानने का समझने का अनुभव मिलेगा। इसके साथ ही विश्वविद्यालय प्रबंधन ने माइक्रोसॉफ्ट, अलीबाबा, एडब्ल्यूएस जैसी एमएनसीज के साथ भी अपना डिग्री कार्यक्रम शुरू किया है। इस मौके पर सभी काॅलेजों के डीन और वरिष्ठ प्रोफेसर मौजूद रहे।
एनईपी को लागू करने के लिए डीन एकेडमिक प्रो परमानंद की अध्यक्षता में एक कमिटी बना दी गई है। प्रो परमानंद ने कहा कि नए सत्र में हमलोग इस नीति को लागू कर देंगे, ताकि बच्चों में शिक्षा ग्रहण करने को लेकर नया उत्साह बना रहे। कार्यक्रम में शामिल अन्य विवि के कुलपतियों और शिक्षाविदों ने शारदा विवि की इस पहल का स्वागत किया।
