भाजपा ने कहा- राजधानी के अस्पतालों में हुई मौतों की जिम्मेदार है दिल्ली सरकार

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित ऑक्सीजन ऑडिट कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद से दिल्ली सरकार विपक्ष के निशाने पर है। भाजपा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि इस रिपोर्ट के आ जाने के बाद यह साफ हो गया है कि केजरीवाल ने झूठ बोला है।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में संबित पात्रा ने ये भी कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जब पूरे देश में ऑक्सीजन की जरूरत थी तो दिल्ली सरकार की ज्यादा मांग आपराधिक लापरवाही है। यह पूरी तरह से षड्यंत्र के तहत किया गया और ऐसा इसलिए किया गया ताकि अपनी गलती का ठीकरा दूसरे पर फोड़ा जा सके।

 

संबित पात्रा ने केजरीवाल पर आरोप लगाया कि जो व्यक्ति ऑक्सीजन को लेकर इतना बड़ा झूठ बोल सकता है वह राशन को लेकर क्या करेगा। वह सिर्फ घर-घर अपना नाम पहुंचाना चाहते हैं। संबित पात्रा ने कहा कि जिन लोगों ने जयपुर गोल्डन अस्पताल और बत्रा अस्पताल में अपने परिजनों को खोया उनके जिम्मेदार आप हैं। सुप्रीम कोर्ट के कमेटी की यह रिपोर्ट साफ-साफ यह बात कह रही है।

संबित पात्रा के आरोप
संबित पात्रा ने कहा इस रिपोर्ट को देखकर यकीन नहीं हो रहा कि ऑक्सीजन को लेकर कोई इस तरह का झूठ बोल सकता है। कोई जीवन के साथ खिलवाड़ कर सकता है? लेकिन यह रिपोर्ट यही बात कह रही है।
सुप्रीम कोर्ट के पैनल की रिपोर्ट में जो बात सामने आई है वह चौंकाती है। रिपोर्ट कहती है कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली की ऑक्सीजन की जरूरत को चार गुना बढ़ाकर दिखाया गया।
केजरीवाल जी के झूठ की वजह से 12 अन्य राज्य जहां ऑक्सीजन की जरूरत थी उन्हें कमी झेलनी पड़ी।
केजरीवाल जी की वजह से 12 अन्य राज्यों को प्रभावित होना पड़ा है। केजरीवाल सरकार ने जघन्य अपराध किया है।
केजरीवाल जी नाकाम हो रहे थे इसलिए आपको ब्लेम शिफ्ट करना था। आपने झूठा अलार्म बजाया और पूरे देश में झूठा संदेश फैलाया। आपने हरियाणा और यूपी सरकार को गाली दी।
आज मालूम पड़ रहा है कि केजरीवाल सरकार ने झूठ बोला। रिपोर्ट कहती है कि केजरीवाल सरकार ने भारी भूल की थी।

 

 

यह भी देखे:-

कल का पंचांग, 24 नवम्बर 2022, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
गौतम बुद्ध नगर कोरोना अपडेट : बढ़ रहे हैं मरीजों की संख्या , अब तक 10 की मौत
PM Narendra Modi in Kushinagar: कुशीनगर में रहेंगे पीएम मोदी, इंटरनेशनल एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन
PM Modi Varanasi Visit 2021: PM मोदी आज काशी में, रुद्राक्ष समेत 1475 करोड़ की देंगे सौगात
Weather Alert: इस सप्ताह आएंगे तीन पश्चिमी विक्षोभ, इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, जानें- दिल...
ईवी इंडिया एक्सपो 2024 का भव्य समापन: नवाचार और स्थिरता की ओर एक नई शुरुआत
ईशान आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज द्वारा मुफ़्त अस्थमा शिविर आयोजित 
Happy Teachers Day Quotes 2023: टीचर्स डे पर अपने टीचर्स को भेजें संदेश, देखें यहां
MS Dhoni Birthday Special: न तुम जैसा था, न तुम जैसा है और न कोई होगा!
मोदी मंत्रिमंडल विस्तार: यूपी और बिहार को मिलेगा बड़ा हिस्सा, होगा जातीय और क्षेत्रीय संतुलन
अल्फा - 1 सेक्टर की समस्या को लेकर आरडब्लूए पदाधिकारियों ने की एसीईओ से मुलाकात
महिला शक्ति उत्थान मंडल ने कराया 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह, दिव्यांग युवती का भी हुआ कन्यादान
मुख्यमंत्री पद पर योगी की जगह अरविंद शर्मा को बेहतर विकल्प बताकर पूर्व विधायक ने मचा दी खलबली
10वां महाविशाल नवरात्र महोत्सव और 6वां रामलीला महोत्सव 2025: पंचशील ग्रीन में माता रानी के दूसरे स्व...
वाराणसी : पीएम के आगमन के पहले खुफिया एजेंसियों ने डाला डेरा, एसपीजी ने संभाली कमान
ग्रेनो प्राधिकरण ने भनौता गांव से हटाया अतिक्रमण