UP: इंतजार खत्म! जुलाई व अगस्त में तीन शिक्षक भर्तियों की लिखित परीक्षा, यहां देखें पूरा कार्यक्रम…

प्रयागराज : UPSESSB TGT, PGT Recruitment 2021: लंबे इंतजार के बाद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (यूपीएसईएसएसबी) ने एडेड माध्यमिक कॉलेजों की प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक और प्रवक्ता यानी ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) भर्ती की लिखित परीक्षा कराने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। वर्ष 2016 और 2021 की तीनों अहम शिक्षक भर्तियों में कुल 15502 पद हैं और दावेदारों की तादाद करीब 13 लाख से अधिक है। चयन बोर्ड ने गुरुवार को लिखित परीक्षा की तारीखों पर मुहर लगा दी है लेकिन, इम्तिहान कितने बजे से और कितनी पालियों में होगा आदि सवालों के जवाब अभी अनुत्तरित हैं।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रदेश के 4500 से अधिक अशासकीय सहायताप्राप्त (एडेड) माध्यमिक कॉलेजों के प्रधानाचार्य, प्रवक्ता व प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों का चयन करता है। बोर्ड ने शीर्ष कोर्ट के निर्देश पर 15 मार्च, 2021 को टीजीटी के 12603 और पीजीटी के 2595 पदों का विज्ञापन जारी किया था। 20 मई तक आनलाइन आवेदन लिए गए। इसमें करीब 12.5 लाख अभ्यर्थियों ने दावेदारी की है।

शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के उप सचिव नवल किशोर ने बताया कि बोर्ड ने निर्णय लिया है कि 2021 टीजीटी की सात व आठ अगस्त को और पीजीटी की लिखित परीक्षा 17 व 18 अगस्त को होगी। चयन बोर्ड ने 12 जुलाई 2018 को वर्ष 2016 की टीजीटी भर्ती में जीव विज्ञान विषय को अमान्य करते हुए लिखित परीक्षा नहीं कराई थी। राजबहादुर सिंह व अन्य ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल करके बोर्ड के निर्णय को चुनौती दी।

13 जनवरी 2020 को कोर्ट ने इस संबंध में फैसला सुनाया जिसमें पांच जून 2016 को विज्ञापित टीजीटी जीव विज्ञान विषय के विज्ञापन को मान्य कर दिया गया। कोर्ट ने आवेदन करने वालों की लिखित परीक्षा कराकर अभ्यर्थियों को चयनित करने का आदेश दिया था। अब बोर्ड ने टीजीटी 2016 जीव विज्ञान की लिखित परीक्षा 31 जुलाई 2021 को कराने का निर्णय लिया है। इस विषय में कुल पदों की संख्या 304 है और आवेदक 67 हजार से अधिक हैं।

तैयारियों में जुटा चयन बोर्ड : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड भर्ती परीक्षाओं की तैयारियों में तेजी से जुट गया है। यही वजह है कि पहली बार तीन अहम भर्तियों की लिखित परीक्षा का कार्यक्रम एक साथ जारी किया गया है। ज्ञात हो कि सीएम योगी ने कुछ दिन पहले ही बोर्ड व आयोग अध्यक्षों की बैठक बुलाने का निर्देश दिया था।

यह भी देखे:-

Jitiya Vrat 2021 Muhurat: जितिया व्रत का क्या है पूजा मुहूर्त? जानें तिथि और समय
चीन के नापाक हरकत से व्यापारियों में रोष , मुंहतोड़ जवाब दे भारत
यूपी चुनाव 2022: तीन दिन के लिए यूपी का दौरा करेंगे ओवैसी, अयोध्या भी जाएंगे
ग्रेटर नोएडा : कपड़ा राज्य मंत्री अजय टमटा ने हस्तशिल्प मेला का किया दौरा
कालाबाजारी : डेढ़ लाख का रेमडेसिविर, छोटा ऑक्सीजन सिलिंडर 40 हजार का
गोल्डन सिटी बना नोएडा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया स्वच्छता सुपर लीग अवार्ड
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का 2 दिवसीय वाराणसी दौरा,15 मार्च को काशी विश्वनाथ में करेंगे पूजन
अवैध अड्डों से खरीद कर मदिरा का सेवन ना करें, जिसमें मिथाइल एल्कोहल हो सकता है, जिला प्रशासन ने जारी...
7वां वेतन आयोग : केंद्रीय Pensioners को लेकर जरूरी खबर, आपके WhatsApp पर आएगा अपडेट
Yamuna Authority: 781 किसानों को सात प्रतिशत आबादी भूखंड का आवंटन
अब 23 जुलाई को होगी किसानों की महापंचायत, आंदोलन को दिया जाएगा व्यापक रूप
जेवर के विकास में किसानों का योगदान अहम: विधायक धीरेंद्र सिंह का आश्वासन
वैश्विक टीकाकरण में तेजी को WHO ने भारत से मांगी मदद, कई देशों में हुई वैक्सीन की कमी
लखनऊ: ब्लैक फंगस के 27 नए मरीज, कुल संख्या 100 के पार
ग्रेटर नोएडा के गांवों की पहचान बनेंगे तालाब, तालाबों के किनारे सुबह-शाम की सैर कर सकेंगे
पेट्रोल -डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन