ग्रेटर नोएडा : भाजपा का खेलो भारत प्रतियोगिता का शुभारम्भ
ग्रेटर नोएडा : आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल जन्म शताब्दी वर्ष पर तीन दिवसीय “खेलो भारत” प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्रीय डॉक्टर महेश शर्मा ने क्रिकेट और कबड्डी खेलों का उद्घाटन किया। भारत प्रतियोगिता के अवसर पर प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्षसुब्रत पाठक ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथिके रूप में मौजूद दादरी विधायक तेजपाल नागर और जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता आयोजन से रूचि रखने वाले युवाओं का मनोबल बढ़ता है।
इसी के तहत भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में खेलो भारत प्रतियोगिता आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से युवा स्वस्थ रहेंगे और छिपी प्रतिभा बाहर निकलकर आएगी। युवा अपने नाम के साथ देश का नाम भी रोशन करेंगे। गौतम बुद्ध नगर यूनिवर्सिटी में खेलो भारत आयोजन के अवसर पर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता से खेल उत्सव के तहत युवाओं को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ना है और प्रतिभाएं सामने लाना है।
इस प्रतियोगिता में 18 से 35 वर्ष के युवा भाग ले रहे हैं। पूरे प्रदेश में लाखों युवा खेलो भारत में भाग ले रहे हैं।
खेलकूद प्रतियोगिता के अवसर पर विशिष्ट अतिथि जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह सिंह और दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं से युवा खेल की जानकारी और अनुभव प्राप्त होता है। खिलाडी ह भी अपने भविष्य में अच्छा खेल कर अपने जनपद अपने प्रदेश और अपने देश का नाम विश्व के मानचित्र पर ला सकता है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विजय भाटी में आए सभी मुख्य अतिथियों का स्वागत किया और खेलकूद प्रतियोगिता में आए सभी कार्यकर्ताओं व प्रतियोगिता में भाग लेने वाले युवाओं का धन्यवाद देते हुए अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्य रुप से पूर्व जिला अध्यक्ष श्री चंद शर्मा नीरज शर्मा अरुण प्रधान गुरुदेव भारती दिनेश भाटी मनु कटारिया रोहित पंडित अन्नू पंडित कर्मवीर आर्य श्याम रावत अखिलेश नागर कपिल भाटी महेश शर्मा गजेंद्र शर्मा विजय कसाना रजनी तोमर रेनू गोयल अनीता गौतम धर्मेंद्र भाटी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता खेलकूद प्रतियोगिता के अवसर पर मौजूद रहे।