Train News: बिहार के यात्रियों के लिए अच्छी खबर, 24 जून से फिर पटरी पर दौड़ेंगी आठ जोड़ी स्पेशल यात्री ट्रेन

पटना: बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे ने 24 जून से कम से कम आठ जोड़ी विशेष यात्री ट्रेनों की सेवाएं बहाल कर दी हैं, जो पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के अधिकार क्षेत्र से आती-जाती हैं। ईसीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) राजेश कुमार ने कहा कि गर्मी की भीड़ को दूर करने के लिए 24 जून से मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज, पटना-भभुआ रोड (गया और आरा के रास्ते), दानापुर-राजगीर, धनबाद-रांची, हावड़ा-धनबाद, रांची-देवघर और गया-धनबाद रूट पर विशेष यात्री ट्रेनों की सेवाएं बहाल कर दी जाएगी।

इन रूट पर मेमू ट्रेनों की सेवाएं बहाल करने की अपील की गई थी
इस बीच, बिहार डेली पैसेंजर्स एसोसिएशन ने रेलवे अधिकारियों से पटना-बक्सर, पं दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-पटना, पटना-बरौनी वाया पाटलिपुत्र जंक्शन, पटना-झाझा, दानापुर-मोकामा, सासाराम-पटना और इस्लामपुर-पटना मार्ग जल्द से जल्द मेमू ट्रेनों की सेवाएं बहाल करने की गुजारिश की है।

दूधवाले, सब्जी विक्रेता और अन्य दैनिक यात्रियों को होगा मेमू ट्रेन से लाभ
एसोसिएशन के सचिव शोएब कुरैशी ने कहा, “अगर इन मेमू ट्रेनों की सेवाएं बहाल कर दी जाती हैं, तो दूधवाले, सब्जी विक्रेता और अन्य दैनिक यात्रियों को लाभ होगा।” इस बीच, ईसीआर जीएम एल सी त्रिवेदी ने मंगलवार को हाजीपुर में रेल कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और उन्हें कर्मचारियों की शिकायतों को दूर करने का आश्वासन दिया।

 

यह भी देखे:-

GNIOT MBA INSTITUTE ने पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
PM मोदी के महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन प्रोजैक्ट का सर्वेक्षण तेज, दिल्ली से वाराणसी के बीच ये होंगे स...
Tokyo Olympics 2020 Day 9 Live: आज के मुक़ाबले, बढ़ी पदकों की उम्मीदें
एचजीएच इंडिया ने ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में अपने 10वें संस्करण की शुरूआत की
सिंगल चार्ज में 250 किलोमीटर की रेंज देगा Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर, TVS iQube से होगा मुकाबला
नही रहा बादल.......खूंखार अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा, होगी राजकीय सम्मान के साथ विदाई
नशे के कारोबार का अड्डा बनता जा रहा है ग्रेनो, अफगानिस्तान से जुड़े तार,करोड़ों की हेरोइन बरामद, दो ...
GNIOT मे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य मे टॉक शो का आयोजन
राजकुमार भाटी और महेश आर्य बने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता
पानी को प्रसाद की तरह इस्तेमाल करना होगा -पीएम मोदी , लॉन्च किया जल जीवन मिशन मोबाइल ऐप
शारदा यूनिवर्सिटी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
Weather Forecast : देश के कई राज्‍यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम
दरयाव आदर्श वन्स शिक्षा समिति द्वारा गर्म कपडे व पाठ्य सामग्री का वितरण  
करवा चौथ पर नोएडा के सभी प्रमुख बाजार हुए गुलजार, ब्यूटी पार्लर और मेहंदी लगाने वालों की हो रही चांद...
बीटा 1 सेक्टर में पानी को लेकर तरसे लोग
जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर