सीबीएसई, आईसीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा: आज सभी याचिकाओं पर होगी सुनवाई, आ सकता है बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई और आईसीएसई को कक्षा 12वीं के परिणाम जारी करने के लिए तैयार की गई मूल्यांकन नीति पर विद्यार्थियों और अभिभावकों की चिंताओं का जवाब देने के लिए कहा है। दरअसल, कुछ छात्रों और माता-पिता के संघ ने सीबीएसई और आईसीएसई दोनों की मूल्यांकन योजनाओं के संबंध में कुछ चिंताएं व्यक्त की हैं।

 

22 जून को होगी सुनवाई, सीबीएसई व आईसीएसई देंगे जवाब
सीबीएसई और आईसीएसई के वकील, मंगलवार को जस्टिस एएम खानविलकर और दिनेश माहेश्वरी की विशेष पीठ के सामने सभी सवालों के जवाब देंगे। इसके साथ ही कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा रद्द करने के फैसले और मूल्यांकन नीति के खिलाफ दायर याचिकाओं पर भी सुनवाई की जाएगी।
कंपार्टमेंट परीक्षा रद्द करने वाली याचिका पर भी होगी सुनवाई
इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट, मंगलवार दोपहर 2 बजे सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा 2021 को रद्द करने की मांग वाली याचिका पर भी सुनवाई करेगा। गौरतलब है कि 1,152 विद्यार्थियों द्वारा दायर एक संयुक्त याचिका में कहा गया है कि सीबीएसई नियमित छात्रों द्वारा तय की गई मूल्यांकन योजना के आधार पर ही कंपार्टमेंट के छात्रों का मूल्यांकन किया जाए।

बारहवीं परीक्षा का विकल्प ‘प्रीमियम’ होगा
यूपी पेरेंट्स एसोसिएशन, लखनऊ की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने पीटीआई को दिए साक्षात्कार में कहा है कि आंतरिक परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने में असमर्थ रहे छात्रों को कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। यह एक ‘प्रीमियम’ विकल्प है। आंतरिक मूल्यांकन या परीक्षा दोनों में से किसी में भी शामिल होने का विकल्प, प्रारंभिक चरण में दिया जाना चाहिए। यदि कोई विद्यालय या छात्र यदि आंतरिक मूल्यांकन का विकल्प नहीं चुनना चाहता है, तो जुलाई के मध्य में बारहवीं परीक्षाओं के लिए एक तारीख तय कर परीक्षा आयोजित कर सकता है।

 

यह भी देखे:-

ईस्टर्न पेरीफेरल पर आगे पीछे ट्रक में भिड़ंत, आधा दर्जन घायल और ... 
जी एल बजाज में ADIEU 2018 फेयरवेल पार्टी का आयोजन
Ghaziabad Viral Video: बुजुर्ग से पिटाई मामले में सपा नेता उम्मेद गिरफ्तार, इंटरनेट मीडिया पर भड़काऊ...
बरसात के मौसम में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस कमिश्नर ने जारी की
'आपने शहर का गला घोंट रखा है, क्या लोग बिजनेस बंद कर दें',- सुप्रीम कोर्ट , किसान महापंचायत को लगाई ...
नोएडा में सुन्दर भाटी गैंग का दो लाख का ईनामी बदमाश पुलिस एनकाउंटर में ढेर
Delhi Lockdown Guidelines: क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद, जानें इससे जुड़ी 10 जरूरी बातें
ममता का सियासी दांव: आज विधान परिषद बनाने का प्रस्ताव पेश करेगी सरकार, कैबिनेट से मिल चुकी है हरी झं...
हैप्पी बर्थडे ख़ेसारी लाल यादव: दिल्ली की सड़कों पे लिट्टी चोखा बेचने वाले से भोजपुरी सुपरस्टार बनने त...
प्रभु की रसोई लगातार जनता को भोजन करवा रही है
समाजसेवी ओमवीर सिंह आर्य एडवोकेट “श्री संतोष शर्मा अवार्ड" से सम्मानित
डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
दिल्ली की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव: रेखा गुप्ता बनीं नई मुख्यमंत्री
कांग्रेस के बाद आज बीजेपी का उपवास
'मस्जिद में लाउडस्पीकर से होने वाली अजान से हो रही परेशानी', बीएचयू के छात्र का ट्वीट, पुलिस ने दिया...
आयुष्मान भारत रोजगार योजना के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी