समसारा स्कूल में योग महोत्सव का भव्य समापन

 

स्कूल में पिछले कई दिनों से विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन योग महोत्सव का आयोजन किया गया था। जिसमे बच्चो के शारीरिक व मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए भिन्न-भिन्न गतिविधियों जैसे – पीटी, योगासन, फन एक्टिविटी, किशोरावस्था के बदलाव पर कार्यशाला तथा बैलेंस डाइट आदि कार्यक्रमों को आयोजित किया गया। जिसमे मुख्या अतिथि रही जानी मानी परामर्शी मनोवैज्ञानिक मेघा सरीन और प्रसिद्ध डायटीशियन डॉ पूनम बक्शी , जिन्होंने बच्चो को स्वास्थ्य से जुडी अनेक प्रकार की जानकारी प्रदान की। आजकल कोरोना जैसी महामारी के कारण हम सभी अनेक प्रकार की मानसिक व शारीरिक परेशानियों से गुजर रहे है। ऐसी हालत में हम कुछ टिप्स अपनाकर अपनी इम्युनिटी को बढ़ा सकते है। डॉ पूनम ने बच्चो को संतुलित भोजन करने की सलाह दी कि किस प्रकार हम घर पर बने खाने से अपने आपको बीमारियों से बचा सकते है। बच्चों के बढ़ते हुए विकास के लिए विटामिंस,मिनरल्स,कार्बोहाइड्रेट की उचित मात्रा हमारे शरीर के लिए कितनी आवश्यक विषय पर बातचीत की | इसके साथ-साथ मेघा सरीन ने बच्चो की बढ़ती उम्र में उनके शरीर में होने वाले बदलाव, उनके मनोभावों, मानसिक तनाव तथा पर्याप्त नींद किस प्रकार उनके स्वास्थ्य को ठीक रख सकती है के बारे में बताया |कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रधानाचार्या कैप्टन प्रवीन रॉय ने बच्चों व मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

यह भी देखे:-

ईपीसीएच ने मिलान में भारतीय हस्तशिल्प की भव्य प्रस्तुति दी: "एएफ-एल" आर्टिगिआनो इन फिएरा 2024 में इं...
इंडिया एक्सपो मार्ट में चार दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला बौमा कॉन एक्सपो इंडिया 2023 का आयोजन
सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के 38 वे दीक्षांत महोत्सव मे शामिल होंगी राज्यपाल आनन्दी बेन पटे...
क्रिसमस के रंग में रंगे ग्रेटर नोएडा के  स्कूल, स्टूडेंट बने सांता क्लॉज  , देखें झलकियाँ
ओलिंपिक : टोक्यो में नए भारत का उदय, ओलिंपिक गोल्ड मेडल भारत के लिए गेम चेंजर है
'राम सेतु' फिल्म के 45 जूनियर आर्टिस्ट कोरोना संक्रमित, टली अक्षय के फिल्म की शूटिंग
Paysquare rolls out highly scalable, centralised solutions suite for global payroll operations
सड़क हादसे में युवती की मौत
ऑटो एक्सपो देखने के चक्कर में 13 युवक पहुँच गए हवालात
यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के अध्यक्ष अनिल सागर ने किया मोटो जीपी रेस ट्रैक का भ्रमण, प्रतियोगिता क...
एनसीआरबी : 2017-19 तक 24000 से अधिक बच्चों ने की खुदकुशी, परीक्षा और प्रेम प्रसंग बनी बड़ी वजह
करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने किया प्रवासी मजदूरों को जरूरत का सामान वितरित
यूपी: 69000 सहायक अध्यापक भर्ती के रिक्त पदों को भरने की तैयारी शुरू, पूरा कार्यक्रम जारी
गलगोटिया इंजीनियरिंग कॉलेज में पास आउट छात्रों के लिए फेयरवैल पार्टी का आयोजन
गुरुनानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया
एनसीसी स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित हुए रमनपाल सिंह, समारोह में जुटे देश के ...