टॉयलेट करने से मना किया तो मार दी गोली , महिला घायल, हालत नाजुक

ग्रेटर नोएडा : दनकौर कोतवाली क्षेत्र के समसपुर गांव में घर के सामने गाँव के एक युवक द्वारा टॉयलेट करने का विरोध करना एक परिवार को महंगा पड़ा। आरोप है युवक ने अपने भाई के साथ मिलकर परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। फायरिंग करने के दौरान एक गोली महिला को जा लगी। घायल हालत में महिला को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर हालत में उसे आईसीयू में रखा गया है।

बता दें समसपुर गांव में राहुल पुत्र अंतराम ने आरोप लगाया कि आरोपी संजय उनके घर के सामने टॉयलेट कर रहा था जिसका पूरे परिवार ने विरोध किया। उस समय तो वो चला गया लेकिन ये बात उसे इतनी नागवार गुजरी उसने रात कोअपने भाई ओमवीर के साथ मिलकर पीड़ित परिवार के घर घुस गया और अंधाधुन्द फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली राहुल की भाभी संजू के पेट में जा लगी और वो लहूलुहान होकर गिर पड़ी। इधर आरोपी दोनों भाई मौके से फरार हो गए।

इस मामले में राहुल ने आरोपी संजय और ओमवीर के खिलाफ जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। इस मामले में दनकौर कोतवाली में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बारे में दनकौर कोतवाल फरमूद अली पुंडीर का कहना है कि इस मामले मे जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। — रिपोर्ट : शफी मोहम्मद सैफी

यह भी देखे:-

47 गुण्डे जिला बदर, डीएम ने माॅगी जनता से फीडबैक
कुलवीर भाटी गैंग का सक्रिय सदस्य चढ़ा पुलिस के हत्थे
शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर इंजीनियर से 65 लाख की ठगी, नोएडा में साइबर अपराधियों का न...
सनसनी : अंसल प्लाजा में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
दो युवतियों ने की लाखों की धोखाधड़ी
ग्रेटर नोएडा : रोडरेज में युवक को दोनों पैर में मारी गोली
जारचा पुलिस ने पनीर से भरा कैंटर पकड़ा , जांच में जुटा खाद्य विभाग
पतंजलि योग ग्राम के नाम पर ठगी
गैस सिलैंडर रिसाव होने से लगी आग , 3 लोग गंभीर रूप से घायल
अराजक तत्वों ने मूर्ति को किया खंडित , लोगों में रोष  
बीटा 2 पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बदमाश
सनसनीखेज खुलासा , सुपारी देकर कलयुगी बेटे ने पिता की कराई हत्या, गिरफ्तार
डबल मर्डर का आरोपी गिरफ्तार , 50 हज़ार का था ईनाम
सिर्फ 18 घंटे में इकोटेक 3 पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, मुठभेड़ में चोर घायल
नोएडा पुलिस ने 8 बांग्लादेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बरामद
बाइक पर सवार बेख़ौफ़ बदमाशों ने डिलीवरी बॉय को लूटा