लखनऊ : 10 सितंबर को होगा बढ़ई जनचेतना संदेश रथ यात्रा का शुभारंभ
लखनऊ : अखिल भारतीय बढ़ई महासभा के द्वारा 10 सितंबर 2017 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान,विभूति खंड, गोमती नगर,लखनऊ से विशाल बढ़ई जनचेतना संदेश रथ यात्रा का शुभारंभ माननीय कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक जी के द्वारा झंडी दिखाकर के की जाएगी ।
इस रथ यात्रा में प्रदेश के हर जिलों से प्रतिनिधि सम्मिलित हो रहे हैं ।यह रथयात्रा लखनऊ से चलकर के बाराबंकी, फैजाबाद, बस्ती, संतकबीरनगर,खलीलाबाद ,गोरखपुर, देवरिया होते हुए कुशीनगर तक पहुंचेगी जहां एक सम्मेलन के रूप में प्रवर्तित होगी। यह जानकारी महासभा की बैठक में संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विश्राम शर्मा जी ने उक्त बातें रखी यह बैठक महासभा के कार्यालय पर आज दिनांक 8 सितंबर2017 को संपन्न हुई। इसमें महासभा के सभी प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे इस रथयात्रा के माध्यम से महासभा राजनीतिक अधिकार के लिए समाज के लोगों को जागरुक करने का कार्य करेगी क्योंकि यह समाज आजादी के बाद से आज तक राजनीतिक अधिकार नहीं ले पाया है। किसी भी राजनीतिक पार्टी के द्वारा इस समाज के लोगों को लोक सभा राज्य सभा विधान सभा विधान परिषद वह किसी भी पद पर ना हीं मनोनीत किया जाता है और ना ही उस जगह के योग्य समझा जाता है ।जबकि हम संख्या में उत्तर प्रदेश में 6% और पूरे देश में 7% के आसपास है ईतनी संख्या के बावजूद यह समाज राजनीतिक भागीदारी नहीं ले पा रहा है।
इस समाज का पुश्तैनी कारोबार पतन की ओर जा रहा है ,इस समाज के युवा बेरोजगार हो रहे हैं यह समाज भुखमरी की कगार पर पहुंच चुका है । इस समाज की समस्याओं को किसी भी राजनैतिक पार्टी ने संज्ञान में नहीं लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने ऐलान किया आगामी 2019 लोकसभा चुनाव में हम उसी पार्टी को वोट करेंगे जो हमें राजनीतिक अधिकार दिलाने के काम करेगा इस बैठक में जिलाध्यक्ष लखनऊ रामखेलावन शर्मा नगर अध्यक्ष लखनऊ पवन शर्मा प्रदेश प्रवक्ता रामराज शर्मा युवा प्रदेश अध्यक्ष पूर्वी विनोद शर्मा युवा प्रदेश अध्यक्ष मध्य वैभव शर्मा प्रदेश सचिव गुड्डू शर्मा प्रदेश प्रचार मंत्री श्याम विहारी विश्वकर्मा लखनऊ उपाध्यक्ष अनिरुद्ध शर्मा युवा जिला अध्यक्ष अवधेश शर्मा बालखीला शर्मा खिलाडी शर्मा गया शर्मा अशोक शर्मा रामपति विश्वकर्मा सहित सैकड़ों साथी उपस्थित थे|
