योग में ॐ के उच्‍चारण पर सिंघवी ने जताई आपत्ति,बाबा रामदेव ने दी प्रतिक्रिया

नई दिल्‍ली: भारत समेत दुनिया के कई देशों में मनाए जा रहे अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) के बीच कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी (Abhishek Manu Singhvi) के एक ट्वीट (Tweet) ने विवाद खड़ा कर दिया है. योग के दौरान ॐ का उच्‍चारण करने पर आपत्ति जताने वाले इस ट्वीट पर बाबा रामदेव (Baba Ramdev) और मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह ने तत्‍काल प्रतिक्रिया दी है. इतना ही नहीं बाबा रामदेव ने तो भगवान से उनको सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की है.

‘ॐ से नहीं बढ़ जाएगी योग की शक्ति’

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने अपने ट्वीट में कहा है, ‘ॐ के उच्चारण से ना तो योग ज्यादा शक्तिशाली हो जाएगा और ना अल्लाह कहने से योग की शक्ति कम होगी.’ इस ट्वीट ने योग से जुड़े मसले पर नई बहस छेड़ दी है. योग को हिंदू-मुस्लिम से जोड़ने के इस मसले को सोशल मीडिया पर लोग राजनीति से जोड़ रहे हैं.

योग करें तो दिखेगा एक ही परमात्‍मा 

इस ट्वीट पर बाबा रामदेव ने प्रति‍क्रिया देते हुए कहा है, ‘ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम, सबको सन्मति दे भगवान. अल्लाह, भगवान, खुदा सब एक ही हैं. ऐसे में ॐ बोलने में दिक्कत क्या है. लेकिन, हम किसी को खुदा बोलने से मना नहीं कर रहे हैं. यदि ये सब लोग योग करें तो इनको भी एक ही परमात्मा दिखेगा.’

‘कांग्रेस कर रही राजनीति’

सिंघवी के इस ट्वीट पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘ना जाने क्यों कांग्रेस के नेता ऐसे अवसरों पर भी राजनीति करते हैं और ऐसे बयान देते हैं. वैक्सीनेशन और योग दोनों ही कोरोना से लड़ाई में संजीवनी हैं. पूरी दुनिया में योग की वजह से आज हमारे देश की अलग पहचान बन गई है.’

बता दें कि आज दुनिया में सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. इसकी शुरुआत भारत (India) ने ही की थी. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश को संबोधित किया

 

यह भी देखे:-

नहाने के दौरान हिंडन  नदी में डूबा किशोर
Monsoon Rains: मानसून की बारिश 26 फीसद हुई कम , मिल रही निराशा
Weather Updates: राजस्थान, लद्दाख, जम्मू- कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में आज बारिश के आसार, जानें दिल्ली...
राष्ट्रीय मंच पर चमकी स्थानीय प्रतिभा: आकाश दुबे ने 'सारेगामापा' में बिखेरी अपनी चमक
श्री राजपूत करणी सेना का बड़ा फैसला: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ निकलेगी विशाल पदयात...
भारत में नहीं आएगी कोरोना की तीसरी लहर, बशर्ते लोग सावधान रहेेें और टीकाकरण को दें प्राथमिकता- रणदीप...
हेलमेट मैन ने कहा सरस्वती पूजा एक शिक्षा की आस्था है इसे मनोरंजन का साधन नहीं बनाएं.
भयानक सड़क हादसा: ओवरलोड ट्राला पलटा, एक की मौत 
किसान महापंचायत आज: सीतापुर से अवध में आंदोलन को मजबूत करने की कोशिश,
स्वतंत्रता दिवस पर बोले सीईओ ग्रेटर नोएडा एनजी रवि कुमार , हमारे देश की प्रतिभा आज भी गांवों मे...
आज का पंचांग , 13 जून, जानिए शुभ -अशुभ मुहूर्त
UP Government Jobs: दीवाली बाद उत्तर प्रदेश में 22794 सरकारी नौकरियों के लिए UPSSSC जारी करेगा नोटिफ...
वाराणसी में ट्रैफिक ड्यूटी के लिए लगाए जाएंगे 45 वर्ष से कम के होमगार्ड, अधिक उम्र के लोग संभालेंगे ...
CRMNEXT bags the prestigious ‘Digital Solution of The Year’ award at Express IT Awards 2019
वाराणसी : आज सीएम योगी का दौरा , आ रहे हैं तैयारियों को परखने, पीएम मोदी इस महीने आ सकते हैं काशी
जेपी पब्लिक स्कूल, नोएडा में स्वास्थ्य एवं वेलनेस सत्र का आयोजन