रूप बदल रहा है वायरस: सावधान…तबाही मचाने वाला है कोविड का यह नया वैरियंट, देश में अलर्ट

अपने देश में कोरोना के डेल्टा वैरियंट ने तबाही मचाई। लाखों लोगों की जान चली गयी। लेकिन डेल्टा वैरियंट से भी ज्यादा खतरनाक दक्षिण अमेरिका में मिला कोरोना का नया स्वरूप लैम्ब्डा (Lambda) वैरियंट है। देश के वैज्ञानिकों ने बताया अभी इसके केसेज पूर्वी यूरोप और एशिया के इलाके में नहीं मिले हैं लेकिन इसे लेकर पूरी मॉनिटरिंग और अलर्टनेस बरतनी शुरू कर दी गई है। आईसीएमआर और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के वैज्ञानिकों और अधिकारियों ने बताया की जो वैक्सीन दी जा रही है वह कोरोना के किसी भी घातक स्वरूप से निपटने के लिए सक्षम है। इसलिए फिलहाल डरने की कोई बात नहीं है, लेकिन अगले कुछ महीनों तक पूरी टीम को बहुत ज्यादा अलर्ट रहना होगा। आईसीएमआर के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कोरोना के बदलते स्वरूप और उसके जीनोम को डिकोड करने के लिए लगातार देश के कई संस्थान दिन-रात शोध कर रहे हैं, अभी तक भारत में उन्हें कोरोना के इस बदले हुए स्वरूप के बारे में कोई भी केस नहीं मिला है। अपने देश में तबाही मचाने वाले डेल्टा वैरियंट के भी कई स्वरूप सामने आए हैं, लेकिन दक्षिण-अमेरिका में वायरस के बदले स्वरूप लैम्ब्डा को लेकर और ज्यादा सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी वायरस के इस नए स्वरूप को लेकर चिंता जाहिर की है। पूरी दुनिया में अब तक 29 मुल्कों में इस बदले हुए स्वरूप ने सबसे ज्यादा तबाही मचानी शुरू कर दी है।

यह भी देखे:-

यूपी के उन्नाव जिले में बुआ-भतीजी की हत्या, एसपी बोले- खुलासे के लिए गठित की गई छह टीमें, जल्द उठेगा...
पीएम मोदी के साथ जम्मू-कश्मीर पर से सर्वदलीय बैठक, फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और गुलाम नबी आजाद...
यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को फोन कर जन्मदिन की बधाई दी
कोरोना का कहर : उत्तर प्रदेश में स्कूल-कॉलेज फिर से बंद, जानिए- कब तक बंद रहेंगे?
मिशन शक्ति अभियान-5: गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने महिलाओं को किया सशक्त और जागरूक महिला सुरक्षा, आत्मरक्...
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा एमएसएमई उद्यमी सम्मेलन 30 नवंबर को , सीएम योगी करेंगे उद्घाटन, ग्र...
अहमदाबाद पीएम आज सैन्य कमांडरों के सम्मेलन को करेंगे संबोधित,सीएम विजय रूपानी और डिप्टी सीएम नितिन प...
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लिया जायजा, लापरवाही पर अधिकारियो...
Lockdown:शिवराज सिंह के मंत्रिमंडल का विस्तार, 5 मंत्रियों ने ली शपथ
नन्हक फाउंडेशन: जरूरतमंद बच्चों के बीच स्कूल बैग का वितरण
नृत्य, कला संगीत प्रतियोगिता "अभिव्यक्ति" में डीपीएस ग्रेटर नोएडा के बच्चों ने परचम लहराया, OVERALL ...
यूपी चुनाव 2022: यूपी में ओवैसी ,बोले- पूरे दमखम से लड़ेंगे चुनाव
26 मई को पहुंचेगा ओडिशा यास तूफान ; इन राज्यों में अलर्ट जारी
भय मुक्त ग्रेनो बनाने के लिए सूरजपुर पुलिस का सराहनीय कदम
लॉकडाउन का उलंघन कर रहे 25 लोग गिरफ्तार
बिजली संकट : कोयले की कमी को सरकार ने बताया गलत, अंधेरे में नहीं डूबेगा देश