लखनऊ : कोरोना के नए केसों संख्या 300 से भी नीचे पहुंची

प्रदेश में कोरोना के नए केसों की संख्या 300 से भी नीचे पहुंच चुकी है। शुक्रवार को 24 घंटे में प्रदेश में मात्र 291 नए केस मिले जबकि इसी अवधि में 774 लोग कोरोना से ठोक होने के कारण डिस्चार्ज किए गए। प्रदेश में सक्रिय केसों की संख्या में भी भारी गिरावट आई है और यह बमुश्किल 5000 के आसपास रह गया है। शुक्रवार को 5343 सक्रिय केस थे। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बीते एक दिन में कुल 2,91,123 सैम्पल की जांच की गई है, जिसमें 1 लाख 30 हजार से अधिक जांचे आरटीपीसीआर के माध्यम से की गई है। प्रदेश में अब तक कुल 5,47,27,119 सैम्पल की जांच की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 16,76,458 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 5,343 एक्टिव मामले हैं, जिनमें से 3,350 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में प्रतिदिन की पाजिविटी दर 0.1 प्रतिशत है। प्रदेश में रिकवरी रेट 98.4 प्रतिशत है। श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में 2,06,67,368 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज तथा 39,47,686 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब तक कुल 2,46,15,054 डोजें लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि 18 से 44 वर्ष के आयु के लोगों में टीकाकरण कराने के प्रति उत्साह दिख रहा है। अब तक 18 से 44 वर्ष के आयु के 51,81,481 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं असरदार हैं, इसलिए किसी प्रकार के भ्रम में न रहें। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोविड टीकाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है।

यह भी देखे:-

लॉकडाउन का उलंघन कर रहे 25 लोग गिरफ्तार
ब्रेकिंग: रामपुर में रफ्तार का कहर रामपुर में सड़क हादसा 5 लोगों की मौत,
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ;  सेक्टर तीन के पार्कों को दुरुस्त करने के निर्देश
जिन्ना पर विवाद: सीएम योगी का पलटवार, पटेल की तुलना शर्मनाक, अखिलेश यादव को मांगनी चाहिए माफी
BREAKING NEWS
भारतीय ब्रिटिश बालासुब्रमण्यन मिलेनियम टेक प्राइज से सम्मानित, डीएनए का अध्ययन होगा आसान
जीएल बजाज इंस्टीट्यूट में 7वें अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन देश विदेश के सुप्रसिद्ध शिक्षाविदों...
डीयू ओपन बुक परीक्षा आज से : ईमेल और पोर्टल दोनों पर स्वीकार नहीं होगी कॉपी
राकेश टिकैत का तंज: यूपी में भाजपा के चचा जान ओवैसी आ गए, अब उन्हें नहीं होगी कोई दिक्कत
महिला सशक्तिकरण: महिला दिवस पर पुलिस कमिश्नर ने मांगे सुझाव
करप्शन फ्री इंडिया संगठन द्वारा मीठे शरबत का वितरण
श्री धार्मिक रामलीला कमेटी सेक्टर पाई: शूर्पणखा की नाक कटी, रावण ने किया सीता का हरण
डकैतीकाण्ड का खुलासा , डकैत गिरफ्तार , लूटी रकम अवैध हथियार बरामद
सिटी हार्ट अकादमी में मनाया गया बसंत पंचमी पर्व।
वर्क फ्रॉम होम के जमाने में 1Gbps का प्लान क्यों है जरूरी
एस्टर पब्लिक स्कूल : छात्राओं को एनसीसी के प्रति किया गया प्रेरित